आज का पंचांग व राशिफल (02.07.2020)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

दिनांक: 2 जुलाई 2020
विक्रमी संवत्: 2077
मास अमांत: आषाढ
मास पूर्णिमांत: आषाढ
पक्ष: शुक्ल
वार: गुरूवार
व्रत और पर्व: देवशयनी एकादशी पारण, प्रदोष व्रत, जयापार्वती व्रत, वासुदेव द्वादशी
तिथि: द्वादशी – 15:18:45 तक
नक्षत्र: अनुराधा – 25:14:17 तक
करण: बालव – 15:18:45 तक, कौलव – 26:16:48 तक
योग: साघ्य – 08:23:43 तक
सूर्योदय: 05:27:15 AM
सूर्यास्त: 19:22:59 PM
सूर्य राशि: मिथुन
चन्द्रमा: वृश्चिक
ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 14:09:35 से 15:54:03 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय – अभिजित मुहूर्त: 11:57:16 से 12:52:58 तक
दिशा शूल: दक्षिण
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 10:05:50 से 11:01:33 तक, 15:40:07 से 16:35:50 तक
कुलिक: 10:05:50 से 11:01:33 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 17:31:33 से 18:27:16 तक
यमघण्ट: 06:22:58 से 07:18:41 तक
कंटक: 15:40:07 से 16:35:50 तक
यमगण्ड: 05:27:15 से 07:11:43 तक
गुलिक काल: 08:56:11 से 10:40:39 तक

मेष राशि का राशिफल:-
किसी महत्वपूर्ण योजना को अंतिम समय में आज बदलना पड़ सकता है, किन्तु ये बदलाव सकारात्मक और कारगर सिध्द होगा। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का ग्रहण सजीवन खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आप अपनी मेहनत को और अभी आगे बढ़ाएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा। आज किसी खास दोस्त से बातचीत होगी। आर्थिक प्रगति आपकी निरंतर होती रहेगी। किसी बैंक से आपको वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। प्रेम जीवन आपका बेहतर रहेगा।

शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज अति आत्मविश्वास आपको बहुत ही नुकसान पहुंचा सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आप जरूरतों पर खर्च करेंगे। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। सेहत कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। सावधानीपूर्वक प्रत्येक कार्य करे दोबार चेक करे अपने काम को तो आपके लिये ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से कुछ बेहतर रहेगी। मित्रों के लिये आज आप समय दे सकते है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है।

शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि का राशिफल:-
रोजगार के प्रयास आज सफल हो सकते है। आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान खुशनुमा रहेगा। आपके अपने प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। काम के मामले में आज आपको बहुत अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको अच्छा लाभ होगा। आपके प्रोन्नति के संयोग बन सकते हैं। किसी दूरगामी योजना का मुहुर्त हो सकता है। नौकरी मे आज दिन आपका अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुमधुर बना रहेगा। प्रेम जीवन आज आपका अच्छा रहेगा। संतान के प्रति आपकी अतिसतर्कता संतान के लिये बंधन सिध्द हो सकता है। उनकी आजादी के बाधक न बने।

शुभ अंक-5
शुभ रंग-नारंगी

कर्क राशि का राशिफल:-
आज अपने पुरानी गलतियों को लेकर मन में ग्लानि के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज के दिन परिवार का ध्यान रखेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको तारीफ मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन में भी आज खुशनुमा समय आएगा और आप का रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थय के दृष्टि से आज आपके पुराने रोग उभर सकते हैं। धन के प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संम्पत्ति की प्राप्ति के संकेत दिखायी दे रहे हैं। शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अपेक्षाकृत ठीक रहेगा।

शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि का राशिफल:-
आज आपको पीठ और घुटनों में दर्द हो सकता है। आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के छोटों का साथ मिलेगा। उनके साथ प्रेम बढ़ेगा।भाग्य की बदौलत आपके कई रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापार भी अच्छा फल देगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है और अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन मैं आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप क्रोध के वशीभूत होकर नकारात्मक विचारों से पीड़ित हो सकते है। ऐसे में आपको गलत विचारों से स्वयं को दूर रखें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। परिवार में चल रहा आपसी संघर्ष आज समाप्ति के कगार पर आ सकता है।

शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आपके कार्यक्षेत्र की स्थितियां बेहतरीन रहेगी। आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आज परिवार में किसी खास बात को लेकर बातचीत होगी आपका योगदान भी परिवारिक जिम्मेदारियों में होगा अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में आज आपका परिवार सहयोग देगा। जिससे व्यवसाय में मुनाफा प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ आज आप बहस कर सकते है। प्रेम जीवन मे आपके लिये रोमांचक पल मिलेंगे।

शुभ अंक-7
शुभ रंग-चाकलेटी

तुला राशि का राशिफल:-
आज धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करने में समय बीता सकते हैं। आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। मन हर्षित होगा और हर काम को अच्छे तरीके से अंजाम देंगे। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने प्रिय को अपने परिवार के बारे में बताएंगे। काम के सिलसिले में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपको खूब मेहनत करनी होगी। मन में भक्ति भाव उत्पन्न हो सकता है। धन की स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगा। किसी सुख उपभोग की सामग्री के लिये आज आप धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। माता के लिये चिन्तित रह सकते है।

शुभ अंक-6
शुभ रंग-गुलाबी

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
सोशल मीडिया में राजनीतिक मुद्दों पर विमर्श के लिये सक्रिय हो सकते हैं। आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा खर्चों में बढ़ोतरी होगी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं परिवार का माहौल अच्छा रहेगा जिससे आपको शांति मिलेगी गृहस्थ जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा है लेकिन जीवन साथी आपसे कोई बड़ा खर्चा करवा सकता है प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। आज किसी मामले मे वकील या एक्सपर्ट की राय लेना जरुरी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ उलझन रहेगी। जिससे आज आप सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। बच्चे की प्रगति देखकर आपके मन में संतोष व्याप्त होगा।

शुभ अंक-9
शुभ रंग-केसरिया

धनु राशि का राशिफल:-
आज पैतृक सम्पत्ति से सम्बन्धित मामले सुलझने की स्थिति बनेगी। आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको धन का लाभ होगा और आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन खास रहेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। गृहस्थ जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन कई जगह दिमाग लगाने की वजह से थका हुआ महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। आज व्यापारी वर्ग को धन के लेन-देन में लापरवाही से बचना चाहिये अन्यथा आर्थिक नुकसान संभव है। परिवार के लोगों को खुश करने के लिये आज उनको उपहार या उनके लिये छोटी पार्टी दे सकते हैं। संतान का सुख प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा

मकर राशि का राशिफल:-
आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंता बढ़ाएगी। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखेंगे और परिवार को भी बराबर समय देंगे, जिससे आपके जीवन में संतुलन बनेगा। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आज आपका दिन बच्चों के साथ मनोरंजन और मस्ती में दिन बीतेगा। आज आपकी कर्ज सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा। गृह ऋण आज आपको मिल सकता है। जिससे आपका घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन समृध्द रहेगा।

शुभ अंक-4
शुभ रंग-ग्रे

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज आपका जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने के लिये सहायता करेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और जीवन में नयापन महसूस होगा। परिवार के छोटों का भी पूरा साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको पूरा महत्व देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। इसलिए सावधानी बरतें और कुछ भी कड़वा नहीं बोलें। खर्चे अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी। आज नौकरी पेशा लोगों का दिन अच्छा रहेगा। सरकार से आज आपको कुछ आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। संतान के लिये किये गये निवेश आज आपको लाभ दे सकते हैं। प्रेम में आज आपको सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक-8
शुभ रंग-काला

मीन राशि का राशिफल:-
आज व्यवसाय को लेकर आपकी स्थिति मानसिक स्थिति खराब हो सकती है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। पैसों का निवेश करने के लिए दिन में मान अच्छा नहीं है। गृहस्थ जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे और अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देंगे जिससे आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य में रक्तचाप नियन्त्रित रखना चाहिये।प्रापर्टी के विवाद से आपको बचना चाहिये। भाई बन्धु से सुख प्राप्त होगा। किसी व्यक्तिगत संबन्ध से लाभ होगा।जीवनसाथी से सुख प्राप्त हो सकता है। बच्चे को लेकर तनाव होगा।

शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)
धर्म आस्था ज्योतिष संस्थानम्
(श्री धाम वृंदावन)
मो.न. +91-8318715381