क्षय रोग के लिए जागरुक हुआ प्रदेश

झांसी

प्रदेश में क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के दौरान टीबी के मरीजों की जांच के लिए 380 नए केंद्र खोले जाएंगे। इसी तरह इलाहाबाद, इटावा और झांसी में विशेष सुविधा वाले टीबी लैब खोले जाएंगे। अभी प्रदेश में करीब चार लाख 8 हजार टीबी मरीज है। यह जानकारी स्टेट टीबी अफसर डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने  मंगलवार को क्षय रोग पर आयोजित जागरुकता कार्यशाला को संबोधित करते हुए दी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि टीबी मरीजों की पहचान में बलगम जांच और एक्सरे महत्वपूर्ण होता है। बलगम जांच के लिए प्रदेश में 2020 डीएमसी हैं। इन्हे बढ़ाकर 2400 करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रदेश में चल रहे डाट्स सेंटरों के सुदृढ़ीकरण का भी प्रयास किया जा रहा है। इस साल करीब पांच लाख नए टीबी मरीज चिहिनत करने का लक्ष्य रखा गया है। टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रुप में हर माह पांच सौ रुपया भी दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में दो लाख 22 हजार तीन सौ 65 मरीजों को करीब 26 करोड़ रुपया दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *