घर में कैसे बनाए टोमेटो केचअप, जाने विधि

रेसिपी

कई लोगों को टोमेटो केचअप बहुत पसंद होता है। पकोड़े हों या फिर चीले कई लोगों को टोमेटो केचअप का स्वाद नॉर्मल चटनी से ज्यादा अच्छा लगता है। खास तौर पर बच्चों को तो ये काफी पसंद आता है, लेकिन बाज़ार का टोमेटो केचअप उतना अच्छा नहीं होता। उसकी जगह आप घर पर भी टेमेटो केचअप या फिर टोमेटो केचअप बना सकती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं घर में टोमेटो केचअप बनाने की रेसिपी।

सामग्री

  • 5 किलो टमाटर
  • 15-16 लहसुन की कलियां
  • 3 इंच का अदरक का टुकड़ा
  • 5-7 सूखी लाल मिर्च
  • 1/2 कप किशमिश
  • 1/2 कप सफेद सिरका
  • 1 चम्मच रॉक सॉल्ड
  • 6-7 चम्मच रिफाइन्ड शक्कर
  • 1/4 चम्मच सोडियम बेंजोएट

विधि

Step 1

टमाटर को धोकर उसे सुखा लें। अब इन्हें बारीक काटें और ऐसे टमाटर का इस्तेमाल न करें जिनमें दाग हों या फिर कोई स्पॉट हों।

Step 2

अब प्रेशर कुकर में बारीक कटे टमाटर डालें। कुकर 5 लीटर वाला होना चाहिए।

Step 3

अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन, किशमिश और आधी तोड़ी हुई सूखी लाल मिर्च डालें।

Step 4

इसमें सिरका डालें और शक्कर डालें।

Step 5

इसमें अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है और इसे 9-15 मिनट तक बिना ढक्कन लगा पकाएं।

Step 6

इसे लगातार चलाते रहें और इसके बाद एक सीटी लगने तक पकाएं। इसके बाद फिर से ढक्कन खोलकर पकाएं। करीब आधे घंटे तक ये गैस के ऊपर होना चाहिए।

Step 7

अब जब ये मिक्सचर थोड़ा सा गर्म हो तभी इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें। थिक पेस्ट बनाना है।

Step 8

अब इसे एक छन्नी की मदद से छान लें। ताकि अगर कोई बीज बचे हों तो वो निकल जाएं।

Step 9

छननी ज्यादा बारीक नहीं होनी चाहिए। आप चम्मच की मदद से इसे चलाते रहेंगे तो काफी ज्यादा सॉस बाहर आएगी।

Step 10

अब मिक्सचर सॉस बनने के लिए तैयार है। इसे एक बार फिर से गैस पर रखें, इसमें थोड़ी सी रिफाइन्ड शुगर और डालें। इससे सॉस थोड़ी थिक हो जएगी।

Step 11

इसे कम से कम आधे घंटे तक और पकाएं। ताकि ये गाढ़ी हो जाए।

Step 12

अब 1 चम्मच गर्म पानी में सोडियम बेंजोएट मिलाएं ये 1/4 टीस्पून ही डालना है।

Step 13

इसे गर्म टमाटर की सॉस में डालें। और अच्छे से मिक्स करें।

Step 14

अब इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *