दो राज्यों में चुनाव के बीच बैंकॉक गए राहुल गांधी

राजनीति

कांग्रेस में जारी आंतरिक कलह और Maharashtra-Haryana में Assembly elections के बीच पार्टी के Former president Rahul Gandhi के बैंकॉक जाने की खबर है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि शनिवार को Rahul Gandhi Bangkok के लिए विस्तारा airline की Flight से रवाना हो गए।

अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि Rahul Gandhi किस वजह से बैंकॉक गए हैं। ऐसे वक्त में जब दो सप्ताह बाद ही दो राज्यों में चुनाव हैं और कांग्रेस अंदरुनी जंग में उलझी हुई है, तब Rahul Gandhi के Bangkok जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2015 में भी उनके बैंकॉक जाने को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। इस बीच Twiter पर Bangkok  टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है।

Rahul Gandhi के Bangkok  जाने पर तंज कसते हुए बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘क्या आप भी हैरान हैं कि बैंकॉक क्यों ट्रेड कर रहा है।’ हालांकि कांग्रेस ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 तारीख को चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी में लोकतंत्र की कमी होने का आरोप लगाकर कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का ऐलान किया है। वहीं, हरियाणा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने टिकट वितरण में धांधलेबाजी में और राहुल गांधी के करीबियों को किनारे लगाने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *