मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

अमेठी

पिछले 2 दिनों से जिले में हो रही तेज बरसात एक परिवार पर कहर बनकर बरसी। wednesday  की सुबह 6 बजे के करीब बारिश के चलते एक मकान भरभराकर गिर गया। घटना में घर में सो रहे 3 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से जख्‍मी हुए। सूचना पर पहुंची राहत टीम ने ग्रामीणों की मदद से Hospital में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व SDM सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने SDM से सरकारी सहायता तत्काल दिलाने का दिया निर्देश।

मामला बहादुरपुर विकास खंड अंतर्गत फुरसतगंज थानाक्षेत्र के ब्रम्हनी गांव का है। यहां के निवासी कमलाकर सिंह का पक्का मकान तेज बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दबने से उनकी मां सरस्वती सिंह बहन बीना व बांजे राज की मौत हो गई। हादसे में कमलाकर व उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों को सीएचसी फुरसतगंज में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेजा है। SDM ने राजस्व कर्मियों से पूरी Report तलब की है। SDM सुनील कुमार ने बताया कि Report  के आने के बाद परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। ग्राम प्रधान को  पीड़ित परिवार की तात्कालिक मदद के लिए निर्देश दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *