मेरठ पुलिस ने ट्वीटर हैंडल पर बैठाई जांच, जाने पूरी खबर

मेरठ

Social Media के बड़े प्लेटफॉर्म Twitter पर राम, सीता, रावण, विभीषण सहित तमाम देवी-देवताओं के नाम से हैंडल बने हुए हैं। बाकायदा इनका संचालन हो रहा है। अयोध्या प्रकरण में Supreme Court का फैसला आने से पहले इन Twitter हैंडल से खूब धार्मिक टिप्पणियां हो रही हैं।

मेरठ पुलिस ने ऐसे Twitter हैंडल पर जांच बैठा दी है। Cyber ​​Experts की टीम को जांच में लगाया गया है। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ऐसे Twitter हैंडल के पीछे साजिश की आशंका जताई है।

भगवान श्रीराम के नाम से बने Twitter हैंडल के एक ट्वीट पर काफी लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है।  भगवान श्रीराम नामक हैंडल से कई आपत्तिजनक Tweet किए गए हैं। मंदोदरी और विभीषण नाम से बने Twitter हैंडल से भी कई ऐसे Tweet हुए हैं, जिन पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है।

कुल मिलाकर अयोध्या प्रकरण पर फैसला आने से पहले ऐसे हैंडलों से हो रहे Tweet बवाल की वजह बन सकते हैं। इन Twitter हैंडल की कोई पहचान तक नहीं है। उदाहरण के तौर पर भगवान श्रीराम के Twitter हैंडल में एड्रेस की जगह बैकुंठ लिखा है, वहीं सीता में अयोध्या और विभीषण नामक हैंडल में The King Of Lanka लिखा हुआ है। जिन लोगों ने ये हैंडल बनाए हैं, उन्होंने अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *