20 दिसंबर को हिंसा में मारे गए नूर मोहम्मद के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका

मेरठ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शनिवार की सुबह मुजफ्फरनगर पहुंचीं। वह 20 दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए नूर मोहम्‍मद के परिजनों से मिलेंगी। प्रियंका किदवई नगर में मौलाना के घर पहुंच गई है, वहां से नूर के घर आएंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद और पंकज मलिक हैं।

मुजफ्फरनगर से प्रियंका मेरठ आएंगी और हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगी। मेरठ में हिंसा में 6 लोग मारे गए थे। इसके पूर्व बीते 24 दिसंबर को प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी को मेरठ आने से रोका गया था, दोनों यहां पर 20 दिसंबर को जुमे की नमाज की बाद हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने आ रहे थे।

इसके पूर्व 24 दिसंबर को मेरठ आ रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मेरठ पुलिस ने परतापुर थाने के पास ही रोक दिया था। पुलिस के आग्रह पर वे Delhi लौट गए थे। बिजनौर के बाद अब मेरठ आ रहीं प्रियंका गांधी ने फोन पर ही हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं। जल्द मिलने भी आएंगी।

इसके पूर्व 24 दिसंबर को मेरठ आने की कोशिश करते हुए दिल्ली वापस लौटने से पहले प्रियंका ने मीडिया से कहा था कि हम हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे, लेकिन मेरठ में धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने जाने नहीं दिया। हमें उनसे मिलने से रोका गया। हम कोई टकराव नहीं चाहते हैं, इसलिए लौट रहे हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर तंज भी कसा और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आग में जबरन लोगों को झोंका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *