फैशनः जुड़ी हुई नथ शादी के दिन बेहद खास लुक देती है। आप इसे जुड़े हुए लहंगे के साथ पहन सकती हैं। तीन चेन वाली नथको पहनकर देखिए, आपके चेहरे का लुक ही बदल जाएगा।यह एक पारंपरिक लुक देता है और इसके साथ हैवी मांग-टीका भी बहुत अच्छा लगता है। राजस्थानी लुक देने के लिए आप ब्रांज नोज रिंग को पहन सकती हैं।यह प्योर गोल्ड शेड़ की होती है और हल्का-सा डल लुक देती है। इसके साथ हैवी झुमका बहुत सुंदर लुक देते है। इसके साथ हैवी झुमका बहुत सुंदर लगते हैं। कई लड़कियों को मराठी नथ बहुत सुंदर लगती है।यह सफेद रंग की होती है, जिसमें पर्ल होते हैं।बड़ी-सी नथ पहनने से अच्छा है कि आप छोटी-सी ही नोज रिंग पहनें। यह पहनने और कैरी करने में आसानी रहती है।