राजस्थान के बूंदी जिले में नवलपुरा गांव से तीन साल पहले लुटेरी दुल्हन फरार हो गई थी जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्त के बाद पकड़ लिया है। जिसे पकड़ने के लिए कानून द्वारा पैसों का इनाम भी रखा गया था। इनाम की धनराशि 4000 रूपय थी। पुलिस गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन सोनू उर्फ सोनिया उर्फ कमला ने तीन साल पहले दलाल की मदद से नवलपुरा निवासी महावीर मीणा से मोटी रकम लेकर शादी की थी। शादी होने के बाद में पति और ससुराल पक्ष के लोगों को चकमा देकर फरार हो गई थी।
पीड़ित पति महावीर मीणा ने साल 2016 में इन्द्रगढ़ थाने में फरार दुल्हन का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दलाल व लुटेरी दुल्हन के कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दुल्हन पुलिस की पकड़ में नही आ पाई थी। तब से पुलिस लगातार उसे खोज ही रही थी।
तीन साल से फरार चल रही लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने के लिए बूंदी जिला पुलिस द्वारा 4000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसे पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई थी। पूरी टीम ने बड़ी मशक्त करके इसे पकड़ ही लिया। लुटेरी दुल्हन को पकड़कर टीम ने भारी सफलता हासिल की।