आतंकियों से मुठभेड़ में मेरठ के मेजर केतन शर्मा शहीद, घर में मच गया कोहराम

मेरठ

दक्षिण कश्मीर के बडूरा में Monday को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ में Meerut निवासी मेजर केतन शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा शहीद हो गए। वह कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी सेक्टर चार के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवारीजन और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

माता-पिता तो जैसे अपनी सुध ही खो बैठे। मां ऊषा शर्मा की हालत बिगड़ गई तो चिकित्सक को बुलाया गया। घंटों तक उनसे केतन के शहीद होने की बात छिपाते हुए सिर्फ घायल होने की बात ही बताई गई। आसपास की महिलाओं ने उन्हें किसी तरह संभाला। लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में सेना के अफसर भी मेजर के घर पहुंच गए। शोकाकुल परिवारीजन को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया।

कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, व्यापारी नेता नीरज मित्तल, ठाकुर ओपी सिंह, पार्षद राजेश खन्ना आदि भी उनके घर पहुंचे और परिवारीजन को ढांढस बंधाया। पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय को जम्मू से सेना के जरिए सूचना भेजी गई है कि मेजर केतन शर्मा आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। Tuesday दोपहर तक उनका पार्थिव Body Delhi पहुंचेगा वहां सेना प्रमुख श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पार्थिव Body Meerut लाया जाएगा।

मेजर केतन शर्मा माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बहन मेघा हैं जो शादीशुदा हैं। पिता मोदी कांटिनेंटल से रिटायर हैं। वर्ष 2012 में केतन शर्मा IMA देहरादून से सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। 57 इंजीनियर रेजीमेंट में पहली Posting पुणे में हुई थी। 2 वर्ष पूर्व अनंतनाग में उनका तबादला हुआ था। मेजर केतन शर्मा की शादी Delhi निवासी इरा से करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों की 3 वर्ष की पुत्री काइरा है। केतन शर्मा की शहादत की जब खबर आई तो इरा पुत्री के साथ मायके में थी। देर रात तक वह ससुराल नहीं पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *