चौपाल के बाद अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा कि कार्यक्रम का लाभ पात्रों को मिले

हरदोई

नोडल अधिकारी युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक एवं विकास दल की प्रमुख सचिव डिपल वर्मा ने शुक्रवार को CHC, तहसील एवं गांव में चौपाल के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि योजना एवं कार्यक्रम का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। निर्माण कार्यों में समयबद्धता एवं पारदर्शिता जरूरी है। बिजली आपूर्ति रोस्टर और खाद्यान्न एवं मिट्टी तेल का समय से वितरण कराया जाए।

प्रमुख सचिव ने कलक्ट्रेट सभागार में विभागवार लक्ष्य एवं प्रगति की जानकारी ली। कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों में अधिकारी संवेदनशीलता बरतें।प्रमुख सचिव ने संडीला CHC OPD, सामान्य वार्ड में रसूलपुर की भर्ती महिला से जानकारी ली। अन्य वार्डों का गहन निरीक्षण किया।

अधीक्षक डा. शरद वैश्य से व्यवस्थाओं में सुधार और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को कहा। वैक्सीन की कोल्डचेन की जानकारी ली। तहसील में अभिलेखागार, नजारत, और कुछ बस्तों से अभिलेखों को देखा। CC Camera और अग्निशमन यंत्र न होने पर नाराजगी जाहिर। कहा कि तत्काल लगवाए जाएं। पीरनखेड़ा के सुभाष बरौनी की विजय लक्ष्मी की समस्या के निराकरण को SDM के निर्देश दिए।

कंप्यूटराइज्ड खतौनी वितरण केंद्र किसानों से शुल्क के संबंध में पूछा। CDO आनंद कुमार, SP आलोक प्रियदर्शी, ADM संजय सिंह, SDM एपी श्रीवास्तव, DPO बुद्धि मिश्रा, पीके सिंह आदि साथ रहे। कटियामऊ में चौपाल लगाकर जाना हाल : प्रमुख सचिव आला अधिकारियों के साथ कछौना के कटियामऊ में चौपाल लगाई। माधुरी पत्नी शिवनारायण ने वरासत न होने की जानकारी दी। तहसीलदार को 3 दिन में कार्य कराने को कहा।

इंडियामार्का हैंडपंप, वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन के कैंप लगाने को कहा। आवास के लाभार्थियों के घर के सामने 1-1 सहजन का पौधा लगवाया जाए। ग्राम सचिवालय में पौधरोपण किया। लोगों से कहा कि वह घर के सामने स्वयं साफ-सफाई करें। पशुआश्रय स्थल का जायजा लिया। बिजली के पोल के स्थान पर बांस के सहारे तार मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *