होमगार्ड के सहायक कपंनी कमांडर की हुई मौत, एसपी पर प्रताडऩा का आरोप

गोरखपुर

Gorakhpur में यातायात कार्यालय में तैनात Home Guard के सहायक Company Commander की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। परिवार के लोगों और साथी होमगार्डों ने SP की प्रताडऩा से मौत का आरोप लगा Hospital में हंगामा शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। बुधवार को भी एक Home Guard की तबीयत बिगड़ गई थी उसने भी SP पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। इससे नाराज Home Guard गुरुवार को हड़ताल पर रहे। SSP के समझाने पर दोपहर बाद काम पर लौटे। सहायक Company Commander की मौत के बाद Home Guard फिर से हड़ताल पर चले गए।

गगहा के बैलकुर गांव निवासी 45 वर्षीय घनश्याम गौड़ होमगार्ड विभाग Home Guard Department में सहायक Company Commander थे। परिवार के साथ वह भगत चौराहे पर परिवार के रहते थे। घनश्याम यातायात कार्यालय पर Home Guard जवानों की Duty लगाते थे।

गुरुवार दोपहर में उन्हें Hospital लेकर पहुंचे होमगार्डों ने बताया कि बुधवार को SP यातायात की प्रताडऩा से शाहपुर निवासी Home Guard विनोद की तबीयत बिगड़ गई थी। घटना के विरोध में यातायात Duty करने वाले Home Guard जवान गुरुवार को हड़ताल पर थे। दोपहर तक उन्होंने SP यातायात कार्यालय के सामने धरना दिया।

SSP Dr. Sunil Gupta ने 5 सदस्यीय कमेटी को कार्यालय बुलाकर बातचीत के साथ ही मांग पत्र लिया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर Home Guard काम पर लौट गए। आरोप है कि दोपहर 2 बजे के करीब SP यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा अपने कार्यालय पहुंचे। घनश्याम को बुलाकर डांटने के बाद चले गए। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले आने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने सहायक Company Commander की मौत Heart Attack से होने की आशंका जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *