भारी बारिश से देशभर में हाहाकार, कई जगहों पर 24 घंटे होगी वर्षा

मध्यप्रदेश

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। Mizoram में भी भारी बारिश की वजह से तलबुंग शहर में बाढ़ आने के बाद क्षेत्र में लगभग 300 घर खाली करवा दिए गए हैं। Asam में भी बारिश की वजह से सभी नौका सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Himanchal Pradesh के चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला के जिलों में गरज के साथ पृथक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, आंध्रा प्रदेश, बिहार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सक्रिय बना रहेगा।

अल नीनो धीरे धीरे कमजोर हो रहा है। जिस वजह से इस महीने मानसून के पहले से बेहतर रहने की संभावना है। American मौसम एजेंसी के मुताबिक, अल नीनो आने वाले एक या दो महीनों में गायब हो जाएगा। 

प्रशांत महासागर के भूमध्यीय क्षेत्र के समुद्र के तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में आए बदलाव के लिए उत्तरदायी समुद्री घटना को अल-नीनो कहा जाता है।

Asam और अरूणाचल प्रदेश के ऊपरी जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से ब्रह्मापुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं। इस वजह से प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ की वजह से लगभग 4.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार से सेना और NDRF की टीमें पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *