जल्द ही आगरा को मिलेगा एक और डीम्ड विवि

आगरा

अगर सब कुछ सही रहा तो Agra में एक और डीम्‍ड विवि बन सकता है। दयालबाग डीम्‍ड विवि के बाद यह दूसरा डीम्‍ड विवि होगा। Agra Collage को डीम्ड विवि बनाए जाने के लिए ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। इसे 20 दिन में तैयार कर केंद्र सरकार और शासन को भेजा जाएगा।

आगरा कॉलेज में BA, Bsc, B.com, MA, M.sc, B.ed सहित अन्य पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके साथ ही engineering और विधि संकाय है। इसमें बीटेक, बीए एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित हैं। ऐसे में पिछले दिनों सांसद एसपी सिंह बघेल द्वारा लोकसभा में आगरा कॉलेज को डीम्ड विवि बनाए जाने की मांग की थी। प्राचार्य डॉ. वीके माहेश्वरी ने बताया कि कॉलेज को डीम्ड विवि बनाने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसे 20 दिन में तैयार कर लिया जाएगा। कॉलेज अधिकांश मानक पूरे करता है, जहां कमी होगी, उन्हें भी पूरा किया जाएगा।

  • आगरा कॉलेज मैदान में एलईडी फ्लड लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे रात में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। साथ ही गंगाजल की आपूर्ति कॉलेज परिसर में कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • पूरे परिसर में Wi-Fi की सुविधा दी जाएगी।
  • रैन वाटर हार्वेस्टिंग का प्लांट लगाया गया है, एक संस्था के सहयोग से एक और प्लांट लगाया जा रहा है
  • केडी हॉस्टल और गर्ल्स हॉस्टल में एलईडी टीवी लगाई जा रही हैं।
  • गंगाधर शास्त्री भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *