Lalu Prasad Yadav के बड़े पुत्र Tej Pratap Yadav अलग-अलग रूप धरते हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। उनका रूप Social Media पर तेजी से Viral भी हो जाता है। अभी सावन का महीना चल रहा है। सावन की पहली सोमवारी पर Tej Pratap Yadav भगवान शिव की भक्ति में ऐसे लीन हुए कि भोले शंकर का रूप धर लिया।
पिछली बार भी सावन महीने में जब हर कोई भगवान शंकर की भक्ति में डूबा था तो Tej Pratap Yadav ने भोले नाथ का रूप धरा था। उनका वह रूप काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा था।
वैसे भी Tej Pratap Yadav अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वे कृष्ण का रूप धर लेते हैं तो कभी भगवान शंकर के रूप में देखे जाते हैं। कभी सड़क निर्माण कार्य करने लगते हैं तो कभी जलेबी बनाते हैं। कभी गायें चराने लगते हैं तो कभी घुड़सवारी भी करते हैं।
इस बार 22 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी थी और लोग बाबा भगवान शंकर की भक्ति में रमे हुए थे। ऐसे में Tej Pratap Yadav ने भी अपने आवास में स्थित मंदिर में भगावन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे शरीर पर सफेद धोती लपेटी हुई थी। साथ ही पूरे शरीर में भस्म लगाया था। साथ ही मृगछाला धारण कर वे बिल्कुल भगवान शंकर का अवतार लग रहे थे।