टापू में तबदील हुआ शहर, शहर में घुसे मगरमच्छ

गुजरात

मध्य Gujarat में भारी बरसात के चलते विश्वामित्री नदी का पानी वडोदरा में घुस आया और शहर टापू बन गया। नदी से कई मगरमच्‍छ भी शहर में घुस गए। वहीं, दीवार गिरने से 4 की मौत हो गई तथा पांच हजार लोगों से घर खाली कराए गए हैं।

वडोदरा में गुरुवार को एक दिन में Record 499 mm बारिश के बाद शुक्रवार को भी आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। वडोदरा में वर्षा के बाद अजीता नगर समेत कई क्षेत्रों में बारिश का पानी भर गया है।

पुणे से NDRF की 5 Team Airlift की जाएंगी। PM कार्यालय भी राज्य के साथ Contact  में है।बीते 24 hour घंटे में वडोदरा में 20 Inch से अधिक बारिश हो चुकी है, बीती रात छह घंटे में 17 Inch बरसात गिरने से शहर टापू बन गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर का हवाई मार्ग, रेल व बस यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

पंचमहाल के हालोल व कालोल इलाकों में भारी बरसात होने से आजवा डैम ओवर फ़्लो हो गया, जिससे विश्वामित्री नदी भी उफनकर वडोदरा में बहने लगी। नदी के पानी के साथ मगरमच्छ भी शहर में घुस आए, वन विभाग की टीमों ने अब तक तीन मगरमच्छ को पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *