राखियों पर चढ़ा आधुनिकता का रंग, लुंबा और Musical राखियों की मची धूम

प्रयागराज

रक्षाबन्धन का त्योहार पास है। ऐसे में अब राखियों का बाजार गरम हो गया है। शहर के सभी इलाकों के बाजारों में राखियो की दुकानें सज गई हैं और खरीदारों की भीड़ जुट रही है। इस बार राखियों पर आधुनिकता का भी रंग चढ़ा है। रेशमी धागे, कच्चे सूत और कलावा के स्थान पर वुडेन, कुंदन, चाइनीज और मेटैलिक राखियों ने तेजी से जगह बनाई है। Silver और Golden Police वाली राखियां भी बाजार में हैं, लेकिन लुंबा और Musical राखियों की अधिक धूम है। Gujarat की बनी Designer राखियां भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

रक्षाबन्धन का त्योहार 15 अगस्त को है। इसके लिए बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। राखियों की खरीदारी तेज हो गई है। चौक, घंटाघर, सिविल लाइंस, कटरा, कर्नलगंज, और सुलेम सराय समेत मुहल्लेवार लगने वाली बाजारों में भी राखी की दुकानें सज गई हैं।

चाइनीज आइटम में Musically राखी इस बार नया उत्पाद है, जो लोगों की पसंद बना है। इस राखी की खासियत यह है कि इसमें बटन भी है। बटन दबाने पर 11 गाने बजने लगेंगे।  लुंबा में कई Color हैं।  यह राखी भाभियों के लिए ननद ज्यादा खरीद रही हैं। वुडेन व कुंदन राखियों की भी खूब मांग है। राखियों की कीमत 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। राखियां लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं। Bengal की जगह Gujarat की राखियां ज्यादा बिक रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *