जम्मू-कश्मीर में सामान्य होने लगे हालात, हटाई गईं कई पाबंदियां

जम्मू-कश्मीर

J&k में शुक्रवार से सरकारी दफ्तरों में काम होने लगा। बंद पड़े शिक्षण संस्थान भी Monday से खुलने शुरू हो जाएंगे। टेलीफोन सेवा को भी चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है, लेकिन Mobile व Internet सेवाएं हालात सामान्य होने तक बंद रहेंगी। J&K में आज शनिवार से फोन सेवाएं शुरू हो गईं हैं। जम्मू में 2 G Speed के साथ Internet सेवा भी शुरू हो गई है। धारा 370 हटाने के बाद एहतियातन सरकार ने फोन और Internet सेवा पर रोक लगा दी थी। लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में कहीं कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

J&K में हालात सामान्य होने लगे हैं। जम्मू में 4 August से बंद पड़ी Internet सेवा को बहाल कर दिया गया है। जम्मू में उपभोक्ता सिर्फ 2G सेवा का फायदा ही उठा पाएंगे जल्द ही J&K के हालात सामान्य हो जाएंगे। जम्मू में Internet सेवा बहाल करने के बाद अब आज ही प्रशासन घाटी में लैंडलाइन फोन सेवा को फिर से शुरू करने जा रहा है। J&K के 5 जिलों में 2G  Mobile Internet बहाल हो गया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी एहतियातन गिरफ्तारियों और रिहाई का सिलसिला अभी चलता रहेगा। J&K के मुख्य सचिव BVR Subrahmanyam ने कहा कि 22 में से 12 जिलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इनमें से सिर्फ 5 जिलों में ही अब कुछ हद तक रात्रिकालीन पाबंदियां हैं। जैसे-जैसे हालात सामान्य होते जाएंगे, सभी जिलों से पाबंदियां हटा ली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *