PAK ने LoC पर फिर तोड़ा सीजफायर

अंतराष्ट्रीय

 संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे पर मिली हार से बौखलाए Pakistan ने एकबार फिर सीमा पर अपनी नापाक हरकत दिखाई है। Pakistan UN में अपनी हार से बौखला उठा है और इसी बौखलाहट में पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर एकबार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह 6.30 बजे भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। लांस नायक संदीप थापा इस गोलीबारी में शहीद हो गए हैं। वह देहरादून के रहने वाले थे।

इससे पहले गुरुवार को Indian Army ने सीमा पर Pakistan Army को मुंहतोड़ जवाब दिय। Indian Army ने एलओसी पर गोलीबारी में चार पाकिस्तानी जवानों को ढेर कर दिया। Indian Army ने गुरुवार को सीमा पर गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। इस तरह भारत ने कुल 4 पाकिस्तानी सैनिकों को सीमा पर मार गिराया है।

गुरुवार को Independence  Day के दिन भी Pakistan Army ने सीमा पर अपने नापाक मंसूबे एकबार फिर दिखाए। उसी दिन उरी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी।

इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की ओर पाक सेना के तीन जवान मार गिराए और दुश्मन के कई बंकर भी नष्ट कर दिए। इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *