बुधवार के बाद शपथ ले सकते हैं आधा दर्जन से अधिक मंत्री, पढ़े पूरी खबर

लखनऊ

Uttar Pradesh की करीब ढाई वर्ष पुरानी Yogi Aditya Nath Government के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में थी, लेकिन अचानक इसे टाल दिया गया। सोमवार सुबह 11 बजे होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई थीं। राजभवन में आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों को पद तथा गोपनियता की शपथ दिलाई जानी थी।

सोमवार की सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सपा और Congress छोड़कर आने वाले राज्यसभा के पूर्व सांसदों को लेकर CM से मिलाने उनके 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर गए थे। इस दौरान Yogi और स्वतंत्रदेव के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर भी अंतिम चर्चा हुई और इसके बाद तैयारी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में विधायकों और मंत्रियों को राजधानी में रविवार रात तक पहुंचने के निर्देश भी दे दिये गए। राजभवन में देर रात तक अधिकृत रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी थी।

Former Union Minister Arun Jaitley के गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से मंत्रिमंडल का विस्तार टाल दिया गया है। सोमवार को दोपहर बाद Governor Anandiben Patel को Delhi जाना है और उनकी वापसी 2 दिन बाद होनी है। ऐसे में अब मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बुधवार के बाद ही है। मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किये जाने वाले संभावित नामों को लेकर खूब अटकलें चलती रहीं। सर्वाधिक परेशान उन मंत्रियों के समर्थकों को देखा गया जिनके हटाये जाने की चर्चा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *