रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का पीजीआई में हुआ निधन

लखनऊ

Raebareli के Former MLA Akhilesh Singh का निधन आज सुबह 4 बजे PGI में हो गया। वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। काफी दिनों से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को वे Singapore से इलाज कराकर Raebareli लौटे थे। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग उन्हें PGI लेकर आए थे। उन्हे सांस लेने में परेशानी के साथ कई और परेशानी होने पर Post Of ICU में भर्ती किया गया था।

PGI में उनका इलाज प्रो.देवेंद्र गुप्ता के देख रेख में कई विशेषज्ञों की टीम कर रह थी। तमाम कोशिश के बाद भी सुधार नहीं हो रहा था। मंगलवार की भोर करीब 4:00 बजे उनकी मौत हो गई। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है। CM Yogi Aditya Nath ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

Akhilesh Singh का शव उन उनके पैतृक गांव लालूपुर चौहान लाया गया, जहां उनका पार्थिव शरीर जनता के दर्शन के लिए रखा गया है। पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। Akhilesh Singh Congress के एक समय बड़े नेताओं में शुमार थे। गांधी परिवार से बीच में उनके रिश्ते खराब हुए थे।

उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सदर विधानसभा से Congress के टिकट पर अपनी बेटी अदिति सिंह को चुनाव लड़ाया था। वे लंबे मार्जिन से जीती थी। इधर बीते करीब 2-3 सालों से Akhilesh Singh बीमारी के कारण राजनीति में सीधे दखल नहीं रखते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *