पांच मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर, पढ़े पूरी खबर

लखनऊ

 Yogi मंत्रिमंडल के पहले विस्तार से पहले 5 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दे दिये। मंगलवार दोपहर से ही कई मंत्रियों के इस्तीफे की खबर Social Media पर चलने लगी, लेकिन मंत्रियों ने खुद ही पहल कर इसे खारिज किया। देर रात 5 मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिये गए। सरकारी प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। Finance Minister Rajesh Agarwal, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल और भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंपा।

धर्मपाल, अनुपमा और अर्चना को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने तलब किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने तो दो दिन पहले ही एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत के चलते परिवहन मंत्री पद से अपना त्यागपत्र भेज दिया था। मंगलवार देर रात पांचों Ministers के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए। सांसद चुने जाने के बाद सत्यदेव पचौरी, प्रो. एसपी बघेल और प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने से 4 Cabinet Minister के पद पहले से ही रिक्त हैं।

Yogi की कसौटी पर खरा न उतरने वाले कुछ और मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। इनमें Cabinet Minister से लेकर राज्यमंत्री तक शामिल हैं। Finance Minister Rajesh Agarwal, ने अपनी अत्यधिक उम्र का हवाला देकर त्यागपत्र दिया है, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि उनके बूथ पर Union Minister Santosh Gangwar को सिर्फ 5 वोट मिले थे। गंगवार ने इसकी शिकायत भी की थी।

तबादलों को लेकर अनुपमा की ऊपर तक शिकायत हुई थी। CM ने उनके द्वारा किए गए तबादले रद कर दिए थे। इसके अलावा मुकुट बिहारी वर्मा, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, स्वाती सिंह, चेतन चौहान, मनोहर लाल कोरी समेत कई और मंत्रियों को भी हटाने की Social Media पर चर्चा चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *