यमुना में पानी में डूबे दिल्ली के 3 गांव

नई दिल्ली

हरियाणा के Yamuna नगर स्थित हथिनीकुंड से Sunday को 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद  Delhi में Yamuna नदी अपने उफान पर है। बुधवार शाम तक यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर पहुंचने की आशंका है। इससे पहले  बुधवार तड़के यमुना में बढ़े जलस्तर से खादर में बने 3 गांव डूब गए। जिला प्रशासन ने आनन फानन में NDRF की टीमें बुलाईं। NDRF ने गांव में पहुंचकर 4 लोगों को बाहर निकाला। ये चारों डूबने के डर से पेड़ पर चढ़ गए थे। जलस्तर बढ़ने से Current न फैल जाए, इसलिए इलाके की बिजली BSES ने बिजली काट दी ही।

इससे पहले सुबह 11 बजे तक Delhi में Yamun का जलस्तर 206.60 पहुंच गया और लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में शाम तक जलस्तर 207 मीटर पहुंचने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से पुराना उस्मानपुर गांव, गड़ी मांडू नया व पुराना गांव, नानकसर और सोनिया विहार यमुना खादर की झुग्गियां पानी में डूब गई।

जिलाधिकारी शशि कौशल ने सुबह 10 बजे NDRF की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने उस्मानपुर और गड़ी मांडू गांव से लोगों को पानी के बीच निकाला। कई लोगों ने जगह खाली करने से इनकार किया, उनका कहना था कि उन्हें तैरना आता है और सारे रास्ते पता हैं कहा से बचना है। गड़ी मांडू में ऐसा नजारा भी देखने को मिला जब एक युवक ने भैंस के बछड़े को अपने कंधों पर उठा लिया, ताकि वह पानी मे डूब न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *