जम्मू कश्मीर के 5 जिलों में फिर से शुरू हुईं मोबाइल सेवाएं

जम्मू-कश्मीर

J&k के 5 जिलों में Mobile सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। जम्मू क्षेत्र के 5 जिलों- डोडा, किश्थर, रामबाण, राजौरी और पोन्च में ये सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। यहां 5 अगस्त से Mobile सेवाएं बंद थीं।

प्रतिबंध के दिनों के बाद, जम्मू क्षेत्र के 5 जिलों में Mobile Phone सेवाओं को फिर से शुरू किया गया है। बुधवार रात से डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी और पुंछ जिलों में सेवाएं बहाल कर दी गईं। Article 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले के बाद इस क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए जम्मू और कश्मीर में सेवाओं को 5 अगस्त को निलंबित कर दिया गया था।

5 अगस्त को Article 370 व  35ए हटाए जाने के बाद से यहां Mobile Calling और Internet सेवाओं को बंद कर दिया गया था। राजौरी जिले में हालात बेहतर होने के बाद अब 23वें दिन रात 10 बजे के बाद करीब सभी कंपनियों की Mobile calling सुविधाएं बहाल कर दी गईं हैं। इससे लोगों को राहत मिली है।

इससे पहले Governor Malik ने Article 370 हटाए जाने, J&K और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद Social Media पर जारी अफवाहों के बाजार पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा इस बीच घाटी में किसी भी आम आदमी की जान नहीं गई है। Social media पर जो भी चल रहा है वह झूठ है। जहां तक घाटी में Internet को बंद किए जाने की बात है तो वह प्रशासन ने एहतियातन बंद किया है। Internet बंद होने से सरकार को इतना नुकसान नहीं है लेकिन यह सुविधा आतंकियों के लिए हथियार के तौर पर काम करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *