10 सितंबर 2019, मंगलवार
विक्रम संवत् २०७६ (शक संवत् – 1941 विकारी)
वार मंगलवार माह भाद्रपद
तिथि द्वादशी-26:44:25 तक पक्ष शुक्ल पक्ष
करण बव-13:36:34 तक, बालव-26:44:25 तक नक्षत्र उत्तराषाढ़ा-11:09:33 तक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 06:03:18 चंद्रोदय 16:30:00
सूर्यास्त 18:32:50 चंद्रास्त 27:18:59
सूर्य राशि सिंह चंद्र राशि मकर
10 सितंबर 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:53 से 12:43 तक अमृत काल 26:23+ से 28:10+ तक
10 सितंबर 2019 का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:33:13 से 09:23:11 तक कालवेला/अर्द्धयाम 08:33:13 से 09:23:11 तक
कुलिक 13:33:01 से 14:22:59 तक यमघण्ट 10:13:09 से 11:03:07 तक
कंटक 06:53:17 से 07:43:15 तक यमगण्ड 09:10:41 से 10:44:23 तक
राहुकाल 15:25:27 से 16:59:08 तक गुलिक काल 12:18:04 से 13:51:45 तक
10 सितंबर 2019 का व्रत और त्यौहार
वामन जयंती, कल्की द्वादशी, भुवनेश्वरी जयंती, शुक्र पश्चिम में उदय, मुहर्रम – ताजिया
मेष राशि का राशिफल:-
मंगलवार को पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। यदि आप एक साझेदारी या संघ में प्रवेश करना चाहते हैं तो सकारात्मक विकास संभव है। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी और वह अतिरिक्त जिम्मेदारी का वहां भी कर सकते हैं। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। शुभचिंतक सहयोगी रहेंगे और परिवार में उत्सव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
वृषभ राशि का राशिफल:-
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नयी साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में अति लाभदायक साबित होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे। पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और बच्चे के विवाह या जन्म जैसी शुभ घटना घट सकती है। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे खुश नजर आयेंगे। वे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मंदिर में शहद की शीशी दान करें, आपकी सभीइच्छाएं पूरी होगी।
मिथुन राशि का राशिफल:-
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। परिवार में कुछ हर्षोल्लास समारोह हो सकते हैं। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपको भी फायदा होगा। ऑफिस में पार्टी का आनंद उठायेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है।आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।
कर्क राशि का राशिफल:-
आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। आज ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी को हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे, कुछ कानूनी कार्रवाई भी इसमें शामिल हो सकती है। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति होंगे, जो किसी भी कठिन समय में आपकी बुद्धिमानी और देखभाल दोनों का समर्थन करते नज़र आयेंगे। आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद ले सकते हैं। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको किसी तरह का तनाव भी महसूस हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
सिंह राशि का राशिफल:-
आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। नवीन परिवर्तन हो सकते हैं।आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आज संतान पक्ष के सन्दर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनको अच्छी नौकरी लगने की संभावना है। बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।
कन्या राशि का राशिफल:-
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप तर्कपूर्ण और जिद्दी हो सकते हैं। आप स्वयं को मुश्किल परिस्थितियों में पा सकते हैं। जहाँ तक हो सके तर्क -वितर्क से दूर रहें। पारिवारिक सदस्य तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक सन्दर्भ में दिन सहायक नहीं है। इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहें। पढ़ाई या व्यवसाय के लिए आप दूर के स्थानों या यहां तक कि एक विदेश यात्रा करने की संभावना है। शुभ स्वास्थ्य हेतु खान पान की वस्तुयों के अजीब संयोजनों से दूर रखें। काम में स्थिरता बनी रहेगी। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है।आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।
तुला राशि का राशिफल:-
आज अधिकारियों से आप अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी, और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी। आप अपने परिवार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, और उन्हें विभिन्न मामलों में आपकी मदद की आवश्यकता होगी। आपकी यात्रा योजनाओं के कारण आपको अपने जीवनसाथी को समय और ध्यान देना मुश्किल हो सकता है, और इसलिए आपके रिश्ते में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। बुजुर्ग अपने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश रहेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखें, रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है।आपको उनसे बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को किसी पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से आपका संपर्क होगा, जो बातों-बातों में आपकी किसी समस्या का हल निकाल देगा। इससे आपके मन को ख़ुशी मिलेगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख- सौभाग्य में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं।जो भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवनशैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आपको और आपके परिवार के सदस्यों को कोई बड़ी चिंता नहीं सताएगी। आपके द्वारा बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने की संभावना है। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे।आज पैसों के मामले में उन्नति के नये मार्ग खुलेंगे। आप आजकुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त हो सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपको तरक्की मिलेगी।
धनु राशि का राशिफल:-
आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पायेंगे। यात्रा से भी लाभ मिलेगा। संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। जीवनसाथी या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आज तू- तू, मैं –मैं हो सकती हैं। स्वास्थ्य शुभ रहेगा। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं,उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा, लेकिन आप इससे बाहर निकलने में सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापितहोंगे। हनुमान जी को प्रणाम करें, जीवन के सभी क्षेत्र में आप सफल होंगे।
मकर राशि का राशिफल:-
आज अचानक घर पर कोई मित्र आ सकता है। आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक़्क़ी हासिल कर सकतें हैं । शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में क़दम उठाएं। अपने लक्ष्यों को आँखों से ओझल न होने दें। सम्बन्धों में नकारात्मक परिस्थितियों से बचें। अपने राज़ ख़ुद तक ही रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। इसके साथ बिगड़ते पारिवारिक संबध आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकते हैं। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाने की कोशिश करेंगे।इससे आपको अच्छा महसूस होगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
कुंभ राशि का राशिफल:-
आज ऑफिस में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपके विरोध न कर पाए। अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकतें हैं। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी के गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकता है। ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे।अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है।वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिये आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। हनुमान जी के दर्शन करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
मीन राशि का राशिफल:-
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। आप अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे और कमाई में उन्नति संभव है। आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। एक नए सौदे को अंतिम रूप देकर या एक नए व्यवसाय उद्यम में शामिल होकर व्यापार में एक बड़ी छलांग लगा सकतें हैं । प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़ियारहेगा।उनके साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मंदिर में मिश्री दानकरें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति
सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)
(श्री धाम वृंदावन)
मो.न. +91-8318715381