अंतरिक्ष से मिल रहा सिग्नल, रहस्य खोजने में जुटे वैज्ञानिक

अंतराष्ट्रीय

एक ओर जहां भारत के चंद्रयान 2 का लैंडर से संपर्क नहीं हो पा रहा वहीं, चीनी खगोलविदों को अंतरिक्ष की गहराई से रहस्‍यमयी संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, चीनी खगोलविदों ने Fast Radio Bursts   जैसी सिग्‍नल मिलने की बात कही है, जिसके लिए माना जा रहा है कि यह पृथ्‍वी से 3 बिलियन दूर से आ रही है।

चीनी विज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय खगोलीय वेधशालाओं (NAOC) के शोधकर्ता के अनुसार, वैज्ञानिकों ने 500 मीटर अर्पचर स्‍फेरिकल रेडिया टेलीस्‍कोप (FAST) के जरिए इन संकेतों का परीक्षण किया। साथ ही, वे बड़ी सतर्कता से इसे परख रहे हैं।

यूनिवर्स में FRBs सबसे चमकीले धमाकों के तौर पर जाना जाता है। इन्‍हें तेज इसलिए कहा जाता है, क्‍योंकि यह काफी कम समय के लिए होते हैं दूसरे शब्‍दों में मिलीसेकेंड्स जितने। हालांकि, इनकी उत्‍पत्ति के लिए उचित कारण नहीं पता। शोधकर्ताओं ने बताया, ‘बार-बार ऐसे आवाज की खोज से FRBs की उत्‍पत्‍ति व भौतिक कारणों का पता चलेगा।

चीनी वैज्ञानिकों ने अत्‍यधिक संवेदनशील FRB (फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट) इन्स्टॉल किया है। विशालकाय टेलीस्‍केप पर 19 बीम रिसीवर पर है और इसका इस्‍तेमाल FRB121102 के FRB सोर्स का पता लगाने के लिए किया जाता है। 2015 में आरेसिबो ऑब्‍जर्वेटरी द्वारा पहली बार खोजा गया था।

अगस्‍त के अंतिम दिनों से शुरुआती सितंबर तक FRB121102 से मिलने वाले 100 से अधिक Bursts दर्ज किए गए जो अब तक सबसे अधिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *