आज का पंचांग व राशिफल (17.09.2019)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

17 सितंबर 2019
विक्रम संवत् २०७६ (शक संवत् – 1941 विकारी)
वार-मंगलवार
पक्ष-कृष्ण
तिथि- तृतीया 04:35 pm तक फिर चतुर्थी
नक्षत्र-अश्वनी
करण-विष्टि
सूर्योदय- 06:10 am
सूर्यास्त- 06:22 pm
सूर्य राशि-सिंह
चंद्र राशि-मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत-11:52 am से 12:39 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 3 बजे से 04:30 बजे तक

मेष राशि का राशिफल:-
आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वित्तीय प्रयासों से आज आपको लाभ मिलेगा। पुराने निवेशों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी। यदि आपके पास विदेशी संपर्क हैं, तो विदेशी यात्रा की मजबूत संभावना है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपकी छोटी- सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी। इस राशि के कला के छात्र आज पढ़ने के तरीके में कुछ बदलाव करेंगे। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये नये तरीके से पढ़ाई करेंगे। घर का माहौल आज सुखद रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। बच्चे अपने लिये कोई नया खेल ढूंढ सकते हैं। मंदिर में गुड़ दान करें, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज का दिन जीवन में नयी खुशियों का संकेत लायेगा। आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप ख़ुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। दफ्तर में सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में संदेह करने से बचें। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी और अच्छी खबर दे सकता है, जिससे आपके साथ ही परिवार के सब लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। मैनेजर पोस्ट के लोग काम को अच्छे से संभालेंगे। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं। हनुमान जी को प्रणाम करें, जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज आपके हर काम के पूरे होने की संभावना है। भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है। संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। कहीं से अचानक धन आने की संभावना है। काम की गति भी बनी रहेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं,उन्हें किसी फंक्शन में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। आज शाम घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे, पार्क में भी टहलने जा सकते हैं। इससे आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज का दिन जीवन में कोई अहम मोड़ ला सकता है। आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला हो सकता है I कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे किन्तु उसका आपको पूरा लाभ नहीं मिलेगा। आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। ऑफिस के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समयनहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय से पूरा करने की कोशिश करें। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप इन अवसरों का कितना अच्छा उपयोग कर पाते हैं। यदि आप सही दिशा में काम करते हैं तो आप निश्चित रूप से प्रगति करेंगे। केंद्रित रहें, समर्पित रहें। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई जा सकती हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं। आप खुश और संतुष्ट रहेंगे। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा।पारिवारिक उलझन सुलझाने में मदद मिल संकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। पढ़ाई में आ रही बाधाएं टीचर्स की मदद से दूर हो सकती हैं। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। हनुमान जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यह एक उत्कृष्ट दिन है। आपके सम्मान में इजाफा होगा। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार होगा। पैसों को लेकर किसी से हुआ विवाद आज सुलझने के आसार हैं। रोजमर्रा के कामों से थोड़ा समय निकालकर आज परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किस्मत का पूरा साथमिलेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे।किसी खास व्यक्ति से अपनी बात कहने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि के छोटे बच्चों का स्वास्थ उत्तम रहेगा। मंदिर में दूध दान करें, दिन अच्छा बितेगा।

तुला राशि का राशिफल:-
आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे।घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभाव-दायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें । आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। समस्याओं का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। छोटे बच्चों को माता-पिता से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। कुछ लोग आपके किसी जरूरी काम में मदद आ सकते हैं। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। मंदिर में फल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप व्याकुल हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। ऑफिस के किसी काम से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहेंगे। लवमेट के साथ किसी शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। आप किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। जिससे आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका मूड अच्छा रहेगा।

धनु राशि का राशिफल:-
आज आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। यात्राएं अधिक हो सकती है। आपको अपने वरिष्ठों से पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे। आप कार्यस्थल पर बदलाव करने के बारे में सोचेंगे, इससे आपको लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्य आज आपसे बेहद खुश रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। घर के मंदिर में सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापित करें, उसकी पूजा से परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मकर राशि का राशिफल:-
आज घर के जरूरी चीज खरीदने में आपके पैसे खर्च होंगे। यह समय मिलाजुला प्रभाव प्रदान करने वाला हैं। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। आज आर्थिक लाभ संभव है। संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेगा। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी किसी रचना की प्रशंसा होगी। आपको किसी संस्था के द्वारासम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी पर्सनल चीज़ों का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। कोई चीज़ इधर-उधर गुम हो सकती है। तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। यह समय मिलाजुला प्रभाव प्रदान करने वाला हैं। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे I आज आर्थिक लाभ संभव है I संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेगा। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है I आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। जिसमें आप बहुत दिलचस्पी दिखाएंगे। आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि लेंगे। उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा। आज दोस्तों की मदद के लिये आप हर समय तैयार रहेंगे। बिजनेस में कुछ नए अनुभव आपको मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन राशि का राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विवाह योग्य संतान का वैवाहिक संबंध पक्का हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने का मुड बनायेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह लेंगे। सही सलाह मिलने पर आपका करियर किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकता है। अपने गुरु को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                       सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)

                                       (श्री धाम वृंदावन)
                                मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *