जानिए कहां लगी है 104 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा

शाहजहांपुर

काकोरी कांड के नायकों की सरजमीं शाहजहांपुर..। वैसे तो यहां तमाम ऐसे ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल हैं जो पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। इनमें से सबसे खास है हनुमत धाम..। Pradesh के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में भी इसे शामिल किया गया है। यहां देश की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमाओं में से एक स्थापित है जो करीब 104 फुट ऊंची है।

शहर के विसरात घाट पर खन्नौत नदी के बीच टापू पर स्थापित हनुमान प्रतिमा आसपास के जिलों में सबसे दर्शनीय स्थलों में से एक है। यहां पर रोज शाम को बड़ी संख्या में लोग आते हैं। चारों ओर नदी से घिरा होने के कारण यहां शाम का दृश्य काफी मनोरम होता है।

टापू पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा के आगे बड़ा फव्वारा लगाया गया है। रात में जब रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा स्थान जगमग होता है तो हर कोई इसे बरबस देखता रह जाता है। यहां का शांत वातावरण हर किसी का मनमोह लेता है। वीकेंड पर आसपास के जिलों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। हनुमान जयंती पर तो यहां पैर रखने की जगह नहीं होती।

इस प्रतिमा को राजस्थान के मूर्तिकार वीरेंद्र कुमार के साथ 11 मूर्तिकारों ने बनाया है। इसके दर्शन करने CM Yogi Aditya Nath से लेकर कई Central Minister व बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं। जिनमें उमा भारती, साध्वी निरंजन ज्योति, महेश शर्मा आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *