हास्य अभिनेता हप्पू सिंह के पिता का निधन, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड

भाबीजी घर पर हैं… में Police inspector से हप्पू सिंह की पहचान बना चुके योगेश त्रिपाठी के पिता निधन हो गया और वो उनकी अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके। परिजनों ने उनकी व्यस्तता और बाद में आने की बात कही है। योगेश के पिता 72 वर्ष के थे और अंतिम संस्कार बड़े भाई आलोक ने किया।

मूलरूप से हमीरपुर के राठ कस्बा निवासी योगेश त्रिपाठी उर्फ हप्पू सिंह अपनी हास्य कला और बुंदेलखंड की चुटीली भाषा के चलते Bollywood में अलग पहचान बना चुके है। टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं… और हप्पू की उलटन पलटन खासा लोकप्रिय हैं।

उनके 72 वर्षीय पिता हरीशरण त्रिपाठी राठ में अपने बड़े बेटे आलोक के साथ रह रहे थे। गुरुवार को निधन हो गया था लेकिन योगेश अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके। हरीशरण त्रिपाठी जीआरवी इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे।

योगेश की मां का पिछले कई साल पहले निधन हो चुका है। हरीशरण त्रिपाठी की दोनों पुत्रियां विवाहित और शिक्षिका हैं। आलोक त्रिपाठी और उनकी पत्नी बेसिक में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने जल्द ही योगेश के घर आने की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *