इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 30 हुई

अंतराष्ट्रीय

Indonesia के मालुकु द्वीप में बीते गुरुवार को आए तेज Earthquake में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यही नहीं करीब 25,000 लोगों को अपने घर-बार छोड़ने पड़े हैं। Earthquake से इमारतें धराशाही हो गईं और घबराए लोग सड़कों पर उतर आए थे। यही नहीं भूस्खलन की घटनाओं में भी कुछ लोगों के मारे जाने की सूचना है।

एम्बोन शहर के क्षेत्रीय गवर्नर ने 9 अक्टूबर तक आपात स्थिति की घोषणा Earthquake के कारण हुए हादसों में 156 लोग घायल भी हो गए हैं। यही नहीं Earthquake के कारण सैकड़ों घर, कार्यालय, स्कूल और जन सुविधा स्थल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने कई जिलों में आपात शिविर तथा सामुदायिक रसोईयों की व्यवस्था की है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया था कि Earthquake का केंद्र मालुकु प्रांत के एम्बोन से 37 KM पूर्वोत्तर में 29 KM की गहराई में था।

पिछले साल सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता का तगड़ा Earthquake आया था जिसके बाद उठी सुनामी से 4,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। यह आपदा इतनी भीषण थी कि 60,000 लोग अब तक अस्थायी आवासों में रह रहे हैं। यही नहीं सुमात्रा के तटीय हिस्से में 2004 में आए 9.1 तीव्रता के Earthquake और सुनामी से इस क्षेत्र में और आसपास करीब 2,20,000 लोग मारे गए थे। इनमें से 1,70,000 लोग Indonesia में मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *