आज से शुरु हो सकती है नोबेल पुरस्कारों की घोषणा

अंतराष्ट्रीय

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा आज यानी 7 अक्‍टूबर से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार का एलान किया जाएगा। 8 को भौतिकी, 9 को रसायन, 10 को साहित्य और 11 को शांति के नोबल पुरस्कारों का एलान होगा।

सबसे आखिर में 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा होगी। इस बारे में विजेताओं के नाम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा चर्चा शांति के नोबेल पुरस्कार को लेकर है।

शांति और साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले नोबेल पुरस्कार के साथ विवादों का गहरा नाता रहा है वहीं विज्ञान के क्षेत्र में इस पुरस्कार को लेकर शायद ही कभी विवाद पैदा हुआ है। वर्ष 2018 और 2019 के लिये बृहस्पतिवार को घोषणा किये जाने वाले नोबेल साहित्य पुरस्कारों के लिए स्वीडिश एकेडमी में पुनगर्ठित पैनल को विजेताओं के बारे में बहस का सामना करना पड़ेगा।

पिछले साल ‘मी टू’ प्रकरण को लेकर संस्था को यह पुरस्कार निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस बीच, वर्ष 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए America President Donald Trump ने अपने नाम की हिमायत की है। यही नहीं शांति के लिए नोबल पुरस्कार 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को भी दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। सट्टेबाज भी उन्हीं के नाम को सबसे ज्यादा भाव दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *