आज कुछ इन खासियत के साथ लांच होगा Redmi 8

टेक्नॉलॉजी

Smart Phone निर्माता कंपनी Xiaomi आज Indian Smart Phone बाजार में एक नया Headset Redmi 8 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को आज लॉन्च किया जाएगा। Redmi 8 में 5000 mah की दमदार बैटरी दी गई होगी। इसके साथ ही एक नए टीजर के मुताबिक फोन में Dual rear camera sensor भी मौजूद होंगे।

यह Phone exclusive Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart पर इस फोन के लिए एक Dedicate Page भी बनाया गया है। अलग-अलग टीजर और लीक्स के बाद अब यह फोन कई खास फीचर्स से लैस हो सकता है।

Redmi 8 के संभावित फीचर्स

फोन में 6.21 Inch का HD Display दिए जाने की उम्मीद है। यह Waterdrop Notch के साथ आएगा। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस हो सकता है। साथ ही इसके एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करने की उम्मीद है। Redmi 8 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ यूनिट सेंसर दिए जाने की संभावना है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया जा सकता है।

Redmi 8 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। इसे रेड, ग्रीन और ब्लू कलर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसका डायमेंशन 156.33×75.40×9.40 और वजन 188 ग्राम होगा। आज फोन के लॉन्च होने के बाद इसकी सभी Specifications से पर्दा उठ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *