आधी रात को अचानक एसडीएम ने महिला मित्र से रचाई शादी

गोरखपुर

कुशीनगर जिले के खड्डा के SDM रहे दिनेश कुमार ने शुक्रवार को आधी रात को नगर के गायत्री मंदिर में अपने महिला मित्र से शादी रचाई। यह वही महिला मित्र है जिसने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह से शिकायत की थी। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। दिन भर गुपचुप चली प्रशासनिक कवायद के बाद आधी रात को SDM शादी के लिए तैयार हुए।

उधर गोरखपुर जिले में छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में थाना Police व एंटी रोमियो स्क्वाड नाकाम हो गई है। शोहदों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसकी पुष्टि तीसरी बार तब हुई जब प्रतिदिन की छेड़खानी से त्रस्त होकर खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी और School जाना बंद कर दिया। इस बीच संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित सरयू नदी में एक नाव पटल गई। नाव में 10 महिलाओं सहित कुल 18 लोग सवार थे। 14 लोग तैर कर किसी तरह से निकल पाए, 4 महिलाएं लापता हैं।

नदी से बाहर आए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब दूधिया, पिज्जा, ब्रेड, कुरियर ढोने वाली मोटरसाइकिलें भी Commercial हो गई हैं। इनकी जांच की जाएगी और गलत पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही अभियान चलने वाला है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की उपस्थिति से जुड़े नियमों को शिथिल किया है। लेक्चर, ट्यूटोरियल और प्रैक्टिकल में अगर विद्यार्थी की कुल हाजिरी 15 फीसद नहीं भी है तो भी वह मेजर सेमेस्टर परीक्षाएं दे सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *