नासा की अमेरिकी अंतरिक्ष में महिला यात्रियों ने रचा इतिहास

अंतराष्ट्रीय

नासा की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने शुक्रवार को एक साथ स्पेसवाक कर इतिहास रच दिया। आधी सदी में करीब 450 स्पेसवॉक में ऐसा पहली बार हुआ जब केवल महिलाएं ही अंतरिक्ष में चहल-कदमी कर रही थीं।

इस दौरान उनके साथ कोई पुरुष अंतरिक्ष यात्री नहीं था। International Space Center के ऊर्जा नियंत्रक को बदलने के लिए दोनों महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर इससे बाहर निकलीं।

दोनों यात्रियों ने Mission की शुरुआत अपने अंतरिक्ष सूट और सुरक्षा रस्सी की जांच से की। दोनों यात्री अंतरिक्ष केंद्र की खराब हो चुकी बैटरी चार्ज और Discharge unit को बदलने को स्पेसवाक कर रही हैं। अब तक अंतरिक्ष में चहलकदमी कर चुकी 15 महिलाओं के साथ एक पुरुष अंतरिक्ष यात्री भी रहा था। स्पेसवॉक पर जाने से पहले क्रिस्टीना ने कहा कि अतीत में भी महिलाएं हमेशा टेबल पर नहीं रही हैं।

मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में ऐसे समय में योगदान करना अद्भुत है, जब महिलाओं की ओर से किया जाने वाला हर योगदान स्वीकार किया जा रहा है। Mission से पहले नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेस्टीन ने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अंतरिक्ष सभी लोगों के लिए उपलब्ध है, उस विकास क्रम में यह एक और मील का पत्थर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *