महिलाओं की सुरक्षा पर खर्च होंगे 194.55 करोड़

लखनऊ

महिलाओं की सुरक्षा के लिए Center Government से चली सेफ सिटी परियोजना अब Lucknow की झोली में आ गई है। 194.55 करोड़ की इस परियोजना में केंद्र 40 और राज्य सरकार 60 प्रतिशत राशि खर्च करेगी। केंद्र सरकार ने अपने अंश का 62.89 करोड़ जारी भी कर दिया है। इस योजना से वैसे तो Lucknow के हर नागरिक को सुरक्षा मिलेगी,  महिलाओं का खास ध्यान रखा जाएगा।

महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए महिला पुलिसकर्मी भी सुविधाओं से लैस होंगी। इसके तहत 100 स्कूटर और 11 एसयूवी वाहन से वह महिलाओं के साथ छेडख़ानी और लूट करने वालों पर नजर रखेंगी। 74 टॉयलेट बनेंगे, जिनकी कमान भी महिलाओं के हाथ होगी। शहर में 2830 ऐसी जगहें चिह्न्ति की गई हैं, जहां रोड लाइट है या उसकी रोशनी कम है। इन जगहों से महिलाओं का आवागमन रहता है। शाम बाद अंधेरा होने से महिलाओं के साथ अपराध होने की आशंका बढ़ जाती है।

बसों में CCTV और पैनिक बजट भी होंगे, जो आपके लिए मददगार बनेंगे। Lucknow सेफ सिटी परियोजना को अमल में लाने के लिए सोलह अक्टूबर को केंद्रीय गृह सचिव ने समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने योजना के तहत पुलिस, परिवहन, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ Lucknow में सुरक्षा के लिए होने वाले कार्यो का खाका भी तैयार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *