सीएम फडणवीस का नागपुर में रोड शो

मध्यप्रदेश

Maharashtra Assembly Elections को लेकर Chief Minister Devendra Fadnavis election के प्रचार के आखिरी दिन नागपुर में रोड शो कर रहे हैं। वह Nagpur South-West Seat से चुनाव लड़ेंगे।  सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था और उस समय भी उन्होंने वहां रोड शो किया था। नामांकन के समय उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

ख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस नेमु विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दिनों भाजपा का घोषणा पत्र भी जारी किया था। घोषणा पत्र में पांच साल के कार्यकाल के दौरान 1 करोड़ नौकरियां देने का एलान कर युवा वर्ग को लुभाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर भाजपा का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया गया था। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने कई लुभावने वादे किये हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। यहां एक चरण में ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी और नतीजों की घोषणा भी उसी दिन हो जाएगी।  दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र विधान सभा में सीटों की संख्या 288 हैं, इनमें 234 सीटें सामान्य हैं जबकि अनुसूचित जाति और अनूसूचित जनजाति की क्रमश: 29 और 25 सीटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *