पृथ्वी शॉ की हुई टेस्ट टीम में वापसी

खेल

Indian Cricket Team के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में 8 महीने के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। पृथ्वी ने शानदार खेल दिखाते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से तीन अर्धशतक जमाया था और अब उनको मुंबई की रणजी टीम में भी शामिल कर लिया गया है। मंगलवार को मुंबई की 15 सदस्यीय टीम जारी की गई जिसमें पृथ्वी और टीम इंडिया के टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है।

मुंबई की टीम को पहला मुकाबला बड़ौदा की टीम के साथ खेलने है। मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। मिलिंद रागे की अध्यक्षता में एड होक सलेक्शन पैनल ने सोमवार को टीम का चयन किया था।

रिकॉर्ड 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई को 9 दिसंबर को पहले मुकाबले में बड़ौदा के खिलाप खेलना है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी जबकि अनुभवी विकेटकीपर अदित्य तरे को उप कप्तान बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *