अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं और आए दिन हेयरकट नहीं करवा सकतीं तो, हम आपके लिए लाएं हैं ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आपको मिलेंगे लंबे, घने और खूबसूरत बाल।
- कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल और सरसों के तेल को मिक्स करके बालों की जड़ों में क़रीब आधे घंटे तक मसाज करें। फिर इसे पूरे बालों में लगाकर गरम तौलिए से लपेट लें। 2 घंटे बाद बाल धो लें। ऐसा करने से दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है।
- अंडे की जर्दी भी है फायदेमंद। एक बाउल में दो अंडे की ज़र्दी में दो बड़े चम्मच ज़ैतून का तेल, बादाम का तेल और शहद मिला लें। इस मास्क को बालों में 30 मिनट के लिए लगा लें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- एवाकाडो का पेस्ट बनाकर बालों पर उसका मास्क बनाकर लगा लें। एवाकाडो का ये मास्क 30 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें, फिर बाल धो लें। आप चाहें तो एवाकाडो के मास्क में गरम ज़ैतीन के तेल में भी मिक्स कर सकती हैं। ये मास्क हफ्ते में एक बार लगाएं।
- एक बाउल में तीन बड़े चम्मच शहद, थोड़ा दही और ज़ैतून का तेल मिलाकर बालों में 25-30 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद धो लें।
- ताज़ा ऐलोवेरा जेल लें और इसे पीस लें। इसके बाद इसे मास्क की तरह बालों पर 30-40 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद धो लें।