सोने में आयी गिरावट जनिए क्या है दाम

अर्थ जगत

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के भाव मे 26 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब 10 ग्राम सोने का मूल्य 38,895 पर आ गया है। HDFC सिक्युरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोना दिल्ली में 38,921 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। भारतीय रुपये में गिरावट के चलते सोने की कीमत में गिरावट सीमित रही है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 26 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि रुपये के मूल्य में कमी आने से कीमतों में गिरावट सीमित रही है। उन्होंने बताया कि रुपये का हाजिर मूल्य शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली है। चांदी में शुक्रवार को 52 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से अब एक किलो चांदी का मूल्य 45,547 पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,495 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह तेजी देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *