आज का पंचांग व राशिफल (30.12.2019)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

30 दिसंबर 2019 आज का पंचांग
विक्रमी संवत् 2076 शक सम्वत 1941
माह – पौष
तिथि – चतुर्थी 13:56:27 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – सोमवार
नक्षत्र – धनिष्ठा 22:47:02 तक

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
सूर्योदय 07:13:11
सूर्यास्त 17:33:50
चंद्रोदय 10:18:59
चन्द्रास्त 21:25:00

शुभ अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त 12:44:12 से 13:25:34 तक, 14:48:19 से 15:29:42 तक
कुलिक 14:48:19 से 15:29:42 तक
कंटक 09:17:19 से 09:58:42 तक
राहुकाल 08:30:46 से 09:48:21 तक
कालवेला 10:40:04 से 11:21:27 तक
यमघण्ट 12:02:49 से 12:44:12 तक
यमगण्ड 11:05:56 से 12:23:31 तक
गुलिक काल 13:41:05 से 14:58:40 तक

चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
अमृत 07:17 से 08:34
शुभ 09:50 से 11:07
चर 13:40 से 14:56
लाभ 14:56 से 16:13
अमृत 16:13 से 17:29

मेष राशि का राशिफल:-
आज आ‍कस्मिक खर्च होगा। सुखों की लालसा में बढ़ोतरी होगी। इस पर अंकुश लगाना भी आवश्यक होगा। प्रेम के मामलों में रोमांस की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। कुटुंब में सुख शांति का अनुभव होगा और अपनी वाणी के बल पर आप लोगों का मन मोह लेंगे। यदि आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। तनाव और थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य से काम लें। संघर्ष और भागदौड़ के बाद रोजगार में वांछित सफलता मिलने के योग हैं। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वर्तमान में जीने का प्रयास करें। कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है।

वृषभ राशि का राशिफल:-
संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी और चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान के प्रति आश्वस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा आपको उचित मुकाम दिलवाएगी। कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्रबल हो रहे हैं। नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। प्रेम के मामलों में रोमांस की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। घर-परिवार में सुख शांति का अनुभव होगा। आप अपनी वाणी के बल पर लोगों का मन मोह लेंगे।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आपका काम में फोकस बढ़ेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। यदि मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने में खर्च अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रह सकता है। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा। काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज जो कार्य आरंभ किया है, उसे समाप्ति तक अवश्य ले जाएं। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में अपने आप को और अपनी जरूरतों को न भूलें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। मेडिटेशन से मन में शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज का दिन शुभ रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। रोमांस के अवसर आएंगे। संतान से सुख मिलेगा और संतान के लिए कुछ अच्छा करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें। व्यर्थ के खानपान से समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है, इसलिए सोच समझकर कार्य करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का संचार होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा करते समय अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। काम के अतिरिक्त बोझ से परेशान रह सकते हैं। प्रेम में रिश्तों से ऊब महसूस हो सकती है। रिश्तों के साथ आगे बढ़ने में परेशानी आएगी।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें, अन्यथा आपके रिश्ते में अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे और अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। पिताजी थोड़े गुस्से में होंगे, इसलिए उनसे प्यार से बात करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना आवश्यक होगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने के प्रयास शुरू करें। आज आप प्यार के सागर में गोते लगाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कि व्यर्थ के खर्चों से बचना आपके लिए आवश्यक होगा। अन्यथा इतनी समस्या हो सकती है कि बाद में आपको पछताना पड़े। आप का प्रियतम आपका पूरा सहयोग करेगा और एक दूसरे की भावनाओं को समझने से आपके प्रेम जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होगी। दांपत्य जीवन भी खुशियों से महका हुआ रहेगा। संतान से अच्छे परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप की धाक जमेगी। सफलता और धन दोनों ही मिलने के योग हैं। अपने स्वभाव में अहंकार ना आने दें। यह आपका नुकसान कर सकता है। जॉब पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। आप जीवन और करियर में बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

तुला राशि का राशिफल:-
आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।आप मानसिक रूप से थोड़े दबाव में रह सकते हैं और दांपत्य जीवन में तनाव आपको परेशान करेगा, जिसकी वजह से ससुराल पक्ष से भी आपके संबंधों पर असर पड़ेगा। हालांकि आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहना आवश्यक होगा। व्यापार के सिलसिले में उत्तम लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों को बिगड़ने से आप को बचाना चाहिए। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य लाभ देंगे। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता कम होगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कडवाहट न आने दें।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज के दिन भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, इसलिए जो काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें थीं, वे पूरी होने लगेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अनियमित या उल्टा सीधा खाने से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इनका विशेष रुप से ध्यान रखें। हालांकि अपनी वाकपटुता और बुद्धि के बल पर आप अनेक चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और इससे कई क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें भी पूरी होने लगेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। ई क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अपनी वाकपटुता और बुद्धि के बल पर आप अनेक चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें।

धनु राशि का राशिफल:-
आज व्यर्थ की दौड़धूप रहेगी। आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है और आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी व्यस्तता देखते ही बनेगी और दांपत्य जीवन में भी आपको अधिक समय देना पड़ेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे। माताजी किसी नई बात को लेकर आपसी विचार विमर्श कर सकती हैं। संतान के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है, उन्हें ज्वर आ सकता है। प्रेम के मामले में आज का दिन कमजोर है। आमदनी लेकिन बेहतर रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। अधीनस्थों से मदद मिलेगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे।

मकर राशि का राशिफल:-
आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन दोनों के लिए काफी बेहतर रहेगा और दोनों के बीच तालमेल भी अच्छा रहेगा। सुख की अनुभूति होगी। आप किसी नए वाहन को खरीदने का विचार बना सकते हैं या अपने घर में कोई सा सजावट का कार्य करेंगे, जिससे घरेलू खर्च होंगे। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। अपने काम पर फोकस रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आज के दिन यात्रा करने से बचें और सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कारोबार में फायदा मिलेगा।किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि का राशिफल:-
भाग्य आज आपके पक्ष में है। काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। यदि आपसी कोई विवाद भी है, तो उसे साथ बैठकर सुलझा लेंगे और साथ में कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने की बजाय अपने उसूलों पर चलने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति रह सकती है। हालांकि माता पिता के स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार आएगा। आप अपने आप को अधिक तंदुरुस्त और ऊर्जावान पायेंगे। आज का दिन आप के लिए बहुत फलदायक सिद्ध हो सकता है। आप नए विचारों और रणनीति के साथ आगे आयेंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। सेवारत लोगों के लिए तबादला होने की प्रबल संभावना है।

मीन राशि का राशिफल:-
आज आपके आसपास के लोग जलन महसूस करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। यदि मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने में खर्च अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रह सकता है। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा। पूर्व में की गई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें। नई योजनाओं को किसी कारण से स्थगित करना पड़ सकता है। आपको कुछ सफलता मिल सकती है। सहयोगियों से धोखा मिल सकता है। किसी रिश्ते में मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तनाव लेना बंद करें।

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                          सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)

                                                 (श्री धाम वृंदावन)
                                          मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *