ठंड से गई 9 लोगों की जान, पढ़े पूरी खबर

वाराणसी

न्यूनतम व अधिकतम तापमान वृद्धि व दिन में धूप से मंगलवार को ठंड से लोगों को राहत मिली। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा में ठंडी बनी रही। सामान्य से 8 डिग्री अधिकतम व सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान होने के कारण पूरे दिन गलन बनी रही।

शाम होते ही गलन व ठिठुरन ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। पूर्वांचल के जिलों सोमवार-मंगलवार को नौ लोगों की ठंड से मौत हो गई।सोमवार को अधिकतम तापमान में नौ व न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.2 व न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

इस प्रकार सोमवार की तुलना में आज अधिकतम तापमान में 6.2 व न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है। इसके बावजूद अब भी अधिकतम तापमान में औसत 8 व न्यूनतम तापमान से औसत 4 डिग्री कम है। इसके चलते धूप का असर भी कम होते ही गलन और ठिठुरन बढ़ गई।

शाम ढलते ही सर्द हवाओं से लोगों को कंपकंपी छूट रही है। रात में लोग अलाव जलाने को मजबूर होने लगे हैं। मौसम विभाग ने 3-4 दिनों में बूंदाबादी या बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में मकर संक्रांति तक तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। कोहरे का भी प्रकोप बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *