आज कई इलाकों में बारिश की चेतावनी, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली

उत्तर भारत को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी तो हुई, लेकिन मैदानी इलाकों में धूप निकलने से कुछ राहत भी मिली। Delhi का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 दर्ज किया गया।

Delhi में 20 दिनों में यह पहली बार हुई जब अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। आने वाले 1-2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। Delhi में वायु प्रदूषण का स्तर रहा। 6 और 8 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्य J&K में हल्की धूप खिली रही, लेकिन बर्फीली हवाओं से लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को करीब एक महीने बाद तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को भूस्खलन के कारण करीब 5 हजार वाहन फंसे हुए हैं।

गुरुवार को उत्तराखंड के उच्च इलाकों में नए साल का पहला हिमपात हुआ। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा हिमाचल के कुफरी, नारकंडा में बर्फबारी और शिमला में ओलावृष्टि के चलते मौसम के तेवर तीखे बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को बारिश हुई। जनवरी के पहले सप्ताह में 8 साल बाद बारिश हुई है। बेमौसम बारिश से प्रदेश भर में ठंड और शीतलहर के हालात हैं। MP में भी लगातार तीसरे दिन भी कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ जगह ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा। बादल और कोहरा बना रहने के कारण रात में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *