बक्से में बंद मिला शव,जाने पूरा मामला

लखनऊ

बस्ती में बक्से में बंद मिला शव जिस कमाल अहमद का था। उसी की पत्नी गुडिय़ा ने ही 3 जनवरी को लोहे की रॉड से हमला करके उसकी हत्या की थी। हत्या में उसका साथ नाजमुद्दीन ने दिया था। Police  ने गुरुवार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की थी। जिस पर गुडिय़ा ने कबूल किया कि उसी ने अपने पति की हत्या की थी।

कमाल अहमद का शव 3 दिन पहले बस्ती में Police गश्त के दौरान एक बक्से से बरामद हुआ था। लेनदेन के विवाद में उसकी हत्या किए जाने की बात उसके ससुर ने स्वीकार की थी। इसके बाद गुरुवार को ठाकुरगंज Police ने कमाल अहमद की पत्नी गुडिय़ा से पूछताछ की थी। पूछताछ में उसने बताया था कि लेनदेन के विवाद को लेकर कमाल की हत्या की गई थी।

राजधानी के सआदतगंज के हबीबपुर में युवक कमाल अहमद की हत्या के बाद शव को संदूक में भरकर रखकर बस्ती ले जाने का मामला आया था। Police की छानबीन में कमाल अहमद की हत्या के पीछे उनकी पत्नी गुडि़या की संलिप्तता उजागर हुई थी। सूत्रों के  कमाल का एक और मकान रोशन नगर में था, जिसे वह बेचना चाहता था।

इसके लिए उसने 2 जनवरी को कुछ लोगों से 50 हजार रुपये बतौर पेशगी भी ली थी। गुडि़या नहीं चाहती थी कि कमाल वह मकान बेचे। इसको लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। गुडि़या के साथ उसका भाई भी रहता था। Police अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *