बर्रा-8 गोल चौराहा पर बना पत्थर का हाथ दे रहा मर्म से भरा संदेश

कानपुर

 शहर में चौराहे तो बहुत हैं  इन दिनों बर्रा-8 गोल चौराहा खासा आकर्षण का केंद्र बना है, यहां से गुजरने वालों के कदम अचानक एक पल के लिए ठिठक जाते हैं। बिन कुछ लिखे और बोले एक मर्म संदेश देता यह चौराहा अब नजीर बन रहा है।

यहां बने पत्थर के हाथ और उसमें नन्हीं बच्ची, बेटी बचाओ का संदेश दे रही है। स्थानीय पार्षद के प्रयासों से नगर निगम द्वारा बनवाया यह चौराहा लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। बर्रा-8 का ये चौराहा भी काफी व्यस्त रहता है। दिन में पूरे समय यहां वाहनों और राहगीरों का आवागमन रहता है।

पहले इस चौराहे पर गोल चक्कर बना था। कुछ दिन पहले इस चौराहे पर काम शुरू हुआ तो लोगों ने सुंदरीकरण समझकर ध्यान नहीं दिया।  जब कृति बनकर सामने आई तो अब हर कोई जागरूकता के लिए इस प्रयास की सराहना कर रहा है।पार्षद अर्पित यादव ने बताया कि शहर में कई बच्चियों के साथ अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं।

जिससे उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय के सामने बर्रा 8 गोल चौराहा पर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा था। पार्षद ने बताया कि ठीकेदार ने अगस्त में चौराहा सुंदरीकरण का काम शुरू किया व दिसंबर में पूरा कर लिया। प्रतिमा के पास Light लगाई गई है, जिससे चौराहा सफेद रोशनी से जगमग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *