जाने अगले हफ्ते के मौसम का हाल

नई दिल्ली

पश्चिमी विक्षोभ के असर से Delhi -NCR समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है। 2 दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से Delhi के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी ठंड में हल्का इलाफा हुआ है तो रेवाड़ी, नारनौल में हल्का कोहरा भी दिखा।

 प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे,  बारिश होने की संभावना नहीं हैं। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में जो बदलाव आया है, उसका असर 20 से 22 जनवरी तक रह सकता है।

इससे पहले गुरुवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश से Delhi में फिर से ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से कम ही बना रहेगा। गुरुवार को Delhi का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 72 से 98 फीसद रहा। वहीं शाम साढ़े 5 बजे तक 4.0 मि.मी. औसत बारिश हुई। लोधी रोड पर सबसे अधिक 6.4 मि.मी. बारिश दर्ज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *