आज का पंचांग व राशिफल (18.01.2020)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

18.01.2020

तिथि नवमी 28:00:08*
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र स्वाति 24:14:39*
योग धृति 12:24:02
करण तैतुल 16:43:43
करण गरज 28:00:08*
वार शनिवार
माह (अमावस्यांत) पौष
माह (पूर्णिमांत) माघ
चन्द्र राशि तुला  सूर्य राशि मकर

रितु हेमंत आयन उत्तरायण

संवत्सर विकारी
संवत्सर (उत्तर) परिधावी
विक्रम संवत 2076 विक्रम संवत
विक्रम संवत (कर्तक) 2076 विक्रम संवत
शाका संवत 1941 शाका संवत
Solar Tithi 4
Solar Month माघ
(Experimental)
सूर्योदय 06:59:20 सूर्यास्त 17:38:33

दिन काल 10:39:12 रात्री काल 13:20:39

चंद्रास्त 12:26:37 चंद्रोदय 25:37:33*
मुहूर्त

राहू काल 09:39 – 10:59  अशुभ
यम घंटा 13:39 – 14:59  अशुभ
गुली काल 06:59 – 08:19

अभिजित 11:58 -12:40 शुभ

दूर मुहूर्त 08:25 – 09:07 अशुभ

मेष राशि का राशिफल:-
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न होगा। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और जीवन साथी आपको कोई ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए मार्ग खोलेगी। आपको धन लाभ होगा। अपने जीवन साथी के साथ किसी शादी समारोह में जा सकते हैं। जो प्रेम जीवन में हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलने के लिए दिन बेहतर है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। इस पर ध्यान दें। अगर आपके मन में कोई जबरदस्त योजना चल रही है तो उस पर काम करने के लिए आज का दिन सही है। भाइयों और दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको कुछ रोचक जानकारी मिल सकती है। ऑफिस में आज उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज में आपका मन लगेगा। आसपास किसी स्थान की यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। उधार दिया गया पैसा आज वापस मिलेगा। सरसों के तेल मन्दिर में दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज का दिन फायदा देने वाला है। आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी आज वही दिन है। काम के सिलसिले में आपको वैसा नतीजा मिल सकता है जैसे आप चाहते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्राओं पर जाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं। बेवजह की यात्रा आपका दिन खराब कर सकती है, इसलिए उससे बचना चाहिए। परिवार का वातावरण बेहद खुशनुमा रहेगा। अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। चारो तरफ खुशी का माहौल बनेगा। इस राशि के छात्रों के सामने तरक्की के लिये लिए कई नये ऑप्शन मिलेंगे। इस राशि के जो लोग आविवाहित हैं, आज उन्हें सुयोग्य रिश्ते की प्राप्ति होगी। आज आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। उनके द्वारा किया गया सभी प्रयास असफल साबित होगा। मंदिर में गुड़ का दान करें, आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे लम्हे गुजारेंगे। दोनों साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का दिन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि आपके खर्चे भी दूसरी तरफ ज्यादा रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन में सामान्य परिणाम मिलेंगे। नौकरी-पेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार के मामले में दिन बेहतर रहने वाला है। इस राशि के छात्र आज खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें। वरना तनाव की स्थिति बन सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का बड़ा कारोबार कर रहे हैं आज उन्हें उम्मीद से कई गुना लाभ मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज सतर्क रहने की जरुरत है।आज लक्ष्य प्राप्त करने तक अपनी हिम्मत ना छोड़ें, सफलता जरूर मिलेगी। कॉन्फिडेंस अधिक होने पर स्वाभाव थोड़ा नम्र रखें। पीपल के पेड के पास सरसों के तेल का दीपक जलाए, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आपको उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपके लिए दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माताजी आज के दिन को बेहतर तरीके से जिएंगी। उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी पॉकेट पर बोझ पड़ेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिये किसी खास से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत हैं। जरुरी काम पहले पूरा कर लें वरना समय धीरे-धीरे आंखो के सामने निकल जायेगा।अंत में आपको निराशा हाथ लगेगी। अच्छा होगा कि किसी अनुभवी से मदद की मांग कर लें। इस राशि के छात्रों को आज गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। काले कुत्ते को रोटी खिलाए, कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप प्रयासों को गति देंगे। लाभ बढ़ेगा और इनकम में बढ़ोतरी होगी। कोई नया आइडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार हो सकता है, जिससे आपकी संपत्ति की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिनों के पक्ष में जाएगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरा पल आएगा और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपका तनाव की स्थिति बढ़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका तनाव कम होगा। सहकर्मियों की निगाहें आज आप पर बनी रहेंगी। आज अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। वरना किसी से विवाद की सम्भावना बन सकती है। इस राशि के जो सिविल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से बेतरीन रहेगा। बुजुर्ग ब्राहमण को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद ले, लवमेट और दाम्पत्य रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन सामान्य तरीके से बीतेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने में कमी रहेगी, जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। घर पर किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आप अपने साहस के बल पर चुनौतियों का सामना करेंगे। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें और कार्यक्षेत्र में मन लगाएं। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको फायदा भी मिलेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनको प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करेंगे। जिससे आपको काफी धनलाभ होगा। इस राशि के छात्रों की बंद किस्मत का ताला आज खुल जाएगा। करियर में अच्छे बदलाव का अवसर आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिये आपको सतर्क रहना होगा। सुबह-शाम योग करना न भूलें। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी परेशानी दूर होगी।

तुला राशि का राशिफल:-
आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। आपके लिए दिन कई मामलों में बेहतर रहेगा, लेकिन दूसरों के भरोसे चीजों को छोड़ने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। मेहनत करें। आगे बढ़े तभी सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक जीवन में बेहतर रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उनके लिए भी आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। क्षेत्र में अपने काम से अपनी पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार की तरफ से कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जिसका समाधान निकालना होगा। छोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ ना करें। एकाग्र रहें,तभी आपको ऊर्जा के प्रवाह का अनुभव हो पायेगा। घबराएं नहीं,ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें। सफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से ही मिलेंगी। इस राशि के छात्रों को आज कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी परेशानी दोगुनी हो सकती है। कारोबारियों को मिलने वाला आर्थिक लाभ रुक सकता है। ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:। मंत्र का 108 बार जाप करें काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको खर्चो पर नियंत्रण पाने के लिए अपना बजट प्लान करने की जरूरत है। आपके खर्चे काफी बढ़े हुए जिन्हें नियंत्रण में रखना आपकी जिम्मेदारी है। आपको इससे परेशानी भी हो रही है। कोई भी ऐसी बात ना बोले जो आपके किसी अपने को चोट पहुंचाए। सोच समझकर बोलें। अपने भोजन को पर्याप्त समय दें। शरीर कमजोर हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। किसी नए वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है जिसकी वजह आपका स्वभाव या आपका व्यवहार बदल सकता है। जो लोग प्रेम में है उन्हें भी संभलकर चलना होगा। आज ज्यादातर काम पूरे हो जायेंगे। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। बिजनेस में बढोत्तरी के लिये नए मौके मिलेंगे। कुछ मामलों में किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही लेकर ही फैसला करें। हनुमान चालीसा का पाठ पढें।

धनु राशि का राशिफल:-
आज तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। आपको इनकम में वृद्धि की सूचना मिल सकती है। इससे आपको खुशी होगी। कोई ऐसा साधन मिल सकता है जो अचानक से आपको धन प्रदान कर दें। आपका अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। इससे आप अपने कर्ज को चुकाने में भी सफल होंगे और आपकी कोई अभिलाषा भी पूरी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर जरूर रह सकता है इसलिए उस पर विशेष ध्यान दें। घर में अनुज लोगों से अच्छे संबंध आपको सुख प्रदान करेंगे। उनसे किसी प्रकार का लाभ भी मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें सुखद नतीजे मिलेंगे। वहीं जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं। उन्हें कुछ गलतफहमी का शिकार होने से बचना होगा। तभी जीवन बेहतर तरीके से चलेगा। कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। आज अपनी सोच को साकारात्मक रखेंगे तो जल्द ही आपको इसका बेहतर परिणाम हासिल होगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर के ऑप्शंस पर विचार कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ मन की बात शेयर कर सकते हैं। आज अपनी इच्छाओंको पूरा करने का मौका मिलेगा। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। जमीन और जायदाद से जुड़ा मामला आज आपके पक्ष में रहेगा। मंदिर में सरसो को तेल दान करें, करोबार में तरकी होंगी।

मकर राशि का राशिफल:-
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। तभी आप अपने बॉस को खुश कर पाएंगे और अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। काम में मन ना लगाने से कई समस्याएं सामने आ सकती हैं। खर्चे आपके काफी बड़े हुए हैं, जिन पर लगाम लगाना भी आपको जरूरी होगा। अपने विरोधियों से आप हावी रहेंगे जिससे आपको चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। आप का मनोबल बढ़ेगा। आंशिक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है। लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार का वातावरण आपके पक्ष में जाएगा और आपको परिवार के लोग किसी प्रकार के लाभ दिलवा सकते हैं। अगर आप व्यवसायिक कार्यों से जुड़े हैं तो आज पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से कितने आगे निकल गए हैं। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस सुनहरे समय का उपयोग बॉस को इम्प्रेस करने के लिये करें। खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रिश्ते बेहतर होंगे।

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज का दिन खास रहने वाला है। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़ा संघर्ष आपने किया है, उसका फल भी आपको आज मिल सकता है। किसी सुखद यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। मन में दूसरों के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी जिससे परिवार दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो वह आपसे दूर जा सकते हैं, इसलिए अपनी बातों पर ध्यान देकर ही उनसे बातचीत करें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी पार्टी में कोई मनचाहा पद मिल सकता है। जो काम आज हो सकता हो सकता है उसे कल के लिये न टालें, बेहतर होगा थोड़ी कोशिश कर लें। छात्रों को आज करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। शारीरिक दृष्टि से आज आप स्वास्थ रहेंगे। आज किसी ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

मीन राशि का राशिफल:-
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको ध्यान से कार्य करना होगा। क्योंकि आपके कार्य पर दुश्मन की नजरें हैं। कामों में रुकावट आने से मन दुखी हो सकता है। हालांकि भाग्य की ओर से कोई कमी नहीं होगी। सोच समझकर निर्णय लें और संभव हो तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें। सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, हालांकि किसी बड़े का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। संतान को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा, लेकिन शादीशुदा जातकों को आज काफी बेहतर नतीजे मिलेंगे। आप अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिये सही दिन है। परिवार के सभी सदस्यों का ताल-मेल अच्छा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। आज आपको एक साथ कई चीजें पसंद आ सकती है, इसलिये अपने साथ क्रेडिट कार्ड ले जाना न भूलें। संतान पक्ष की सफलता आपको गौरवान्वित महसूस कराएगी। काला चना बनाकर मंदिर के बाहर गरीबों में बाटें, धन में वृद्धि होगी।

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                                सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)
                                    धर्म आस्था ज्योतिष संस्थानम्
                                                       (श्री धाम वृंदावन)
                                                मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *