दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल युनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन के बाद सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
इस गठबंधन के तहत BJP खुद 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि दो सीटों पर JDU और एक सीट पर LJP चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले जहां भाजपा ने 17 जनवरी को 57 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया था, वहीं सोमवार देर रात दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बाकी बची 10 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
इसके तहत नई भाजपा की बाकी बची 10 सीटों में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरिनगर, नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, नई दिल्ली सीट से सुनील यादव, शाहदरा से संजय गोयल, कृष्णानगर से अनिल गोयल, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह और कस्तूरबानगर से रविंद्र चौधरी को टिकट मिला है।