जानिए कब परिवार साथ भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

नई दिल्ली

America President अपने पहले भारत दौरे पर 24 फरवरी को यहां पहुंच रहे हैं। Trump और उनकी पत्नी मेलानिया ,जो 24-25 फरवरी को भारत का दौरा कर रहे हैं, उनके साथ बेटी इवांका भी साथ आएंगी। इवांका ट्रंप America की उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी, जो Donald Trump के साथ भारत आएंगे। बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार हैं।

पहली बार Trump के साथ उनकी बेटी इवांका भारत दौरे पर आ रही हैं। इवांका के पति जेरेड कुश्नर भी ट्रंप परिवार के साथ होंगे। यह पहला मौका होगा जब पूरा ट्रंप परिवार किसी विदेशी दौरे में एकसाथ जा रहे हैं। इवांका ट्रंप, नवंबर 2017 में हैदराबाद आई थीं। वहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत किया था।  डोनाल्ड ट्रंप, इवांका ट्रंप, और मेलानिया ट्रंप पहले अहमदाबाद और फिर आगरा की यात्रा पर जाएंगे। यहां पर वे ताजमहल देखेंगे और फिर Delhi देखेंगे।

Donald Trump 24 फरवरी को भारत की 36 घंटे से कम की यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद से वह आगरा की यात्रा करेंगे और फिर New Delhi पहुंचेंगे। 25 फरवरी को New Delhi में ट्रम्प और मोदी के बीच आतंकवाद-रोधी सहयोग को बढ़ावा देना, भारत-प्रशांत क्षेत्र में जुड़ाव को गहरा करना, रक्षा और व्यापार संबंधों को बढ़ाना और H1B वीजा पर भारत की चिंताओं पर बातचीत की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *