मलाइका की हमशक्ल एक बार फिर आई चर्चे में, जाने क्यों

मनोरंजन

Bollywood Actors मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल के नाम से जानी जाने वाली हिना पांचाल इस समय काफी चर्चा में हैं। हिना, ‘Bigg Boss 13’ के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा से शादी करने उनके शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में पहुंची हुई हैं। इस शो में जहां पारस अपने लिए दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं तो वहीं शहनाज़ कौर गिल अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। हिना वैसे तो साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा जाना जाता है मलाइका की हमशक्ल के तौर पर।

अगर आप हिना का Instagram Account देखेंगे तो आपको उनकी ऐसी कई तस्वीरें मिल जाएंगी जिसमें वो मलाइका की तरह दिख रही हैं। इतना ही नहीं हिना पोज़ भी कुछ-कुछ मलाइका जैसे ही देती हैं और उनकी ही तरह हॉट एंड स्टाइलिश भी हैं।

‘मुझसे शादी करोगे’ के इस प्रोमो में मनीष पॉल शादी की दूसरी दावेदार हिना पांचाल को बुलाते हैं। वह बहुत ही बिंदास अंदाज में आती हैं और पारस छाबड़ा उनसे पूछते हैं कि आप इतनी खूबसूरत और Hot हैं, आपको ढेर सारे लड़के मिल जाएंगे फिर आबरा का डाबरा ही क्यों इस पर हिना पांचाल कहती हैं, ‘वो तो सही है, कई लड़के हैं मेरे पीछे। मैं हिना पांचाल हूं। जो सबसे हटकर चीजें करती हूं। आपके हाथ पर आकांक्षा का टैट है। क्या आप कमिटेड हैं?’ इस पर पारस छाबड़ा कहते हैं कि आजकल टैटू वगैरह कुछ नहीं होता। इस पर कट लगेगा, और लिखवा दूंगा अगला कौन।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *