लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली

पलायन रोकने के लिए Delhi के CM Arvind Kejriwal ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने घर छोड़ कर जा रहे लोगों से कहा है कि अब दिल्‍ली सरकार आपके घरों का किराया भरेगी बस आप घरों में रहिए। लॉकडाउन का सफल बनाएं। यहीं हम सब की जिम्‍मेदारी है।  देश में लॉकडाउन है। कोरोना के भय एवं बेरोजगारी के कारण Delhi से हजारों-हजार की संख्‍या में लोग पलायन कर रहे हैं। CM Kejriwal ने Delhi छोड़ कर जा रहे लोगों से फिर से अपील की है।

Arvind Kejriwal ने कहा कि केरल, जम्मू, ओड़िशा, उत्तराखंड हरियाणा व उत्तर प्रदेश में लोग अपना शहर छोड़ कर अपने अपने गांव जा रहे हैं। मैं उन सब से हाथ जोड़ कर अपील करता हूं। प्रधानमंत्री ने भी लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं रहें। कल देखा की कितने लोग भीड़ में इकट्ठे हो गए।

उन्‍होंने कहा कि अगर बीमारी इतने में 2-4 लोगों को भी हो गया तो सभी का नुकसान हो जाएगा। अगर हमारे देश में फैल गया तो संभाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। कई स्कूल और स्टेडियम भी खाली करा दिए हैं। सभी को ठीक से रखेंगे और खाना खिलाएंगे। जिनके पास पैसा नहीं हैं उन्हें भी परेशानी नहीं होगी। किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।

मेरी सभी मकान मालिकों से कहा है कि किसी किरायेदार को परेशान न करें। अगर कोई किरायेदार पैसा नहीं दे पायेगा तो सरकार पैसा देगी। मगर किसी किरायेदार को परेशान नहीं करें। इस समय हमारे सामने एक ही मकसद है कि देश को बचाना है। केजरीवाल ने अपनी पार्टी के लोगों से अपील की है कि यह समय राजनीति का नहीं है। कोई आप को गाली देता है तो उसे भूल जाओ आगे बढ जाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *